Breaking News

ड्रग्स और हथियार सहित दो गिरफ्तार

अमृतसर, 17 नवंबर : डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी दी है कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार से होने वाली नार्को तस्करी और हथियार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने  2 लोगों को गिरफ्तार किया है।उनके पास से 3.5 किलोग्राम हेरोइन, 1.5 किलोग्राम मेथाक्वोलोन पाउडर, 1 ग्लॉक 9 एमएम (ऑस्ट्रिया में निर्मित) और 1 पिस्तौल .32 बोर बरामद की है। पुलिस ने अमृतसर के मोहकमपुरा थाने में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है। डीजीपी ने कहा है कि  संगठित अपराध को खत्म करने और सभी नागरिकों के लिए सुरक्षित, नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट पर शारजाह से आए 3 यात्रियों के सामान से 45 आईफोन , नकली सिगरेट बरामद

अमृतसर,28 फरवरी:डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *