
अमृतसर, 6 जनवरी(राजन गुप्ता): नगर निगम अमृतसर द्वारा गुरु नगरी अमृतसर के विकास के लिए लगभग 114 करोड़ रुपए के तीन ई टेंडर पहले से जारी किए हुए थे। जिसमें 43.40 करोड़ रुपयो की लागत से श्री दरबार साहिब की ओर जाने वाली चार रेडियल्स रोड, रेडियल रोड के साथ लगती बिल्डिंगों पर फसाद वर्क औऱ वाॉल्ड सिटी में सड़के,गलियां और बाजार बनाने के विकास कार्यों का टेंडर थे। पहले यह टेंडर फरवरी 2024 को भी लगाए गए थे। फिर यह टेंडर कुछ रिड्यूस करके नवंबर 2024 को खोले गए थे। श्री दरबार साहिब की ओर जाने वाली चार रेडियस रोड के महत्वपूर्ण विकास कार्य का टेंडर 12 नवंबर 2024 को रद्द कर दिया गया था। नगर निगम द्वारा इस टेंडर को एक बार फिर 7 दिसंबर को समाचार पत्रों में लगाया गया। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा लगभग 49.41 करोड़ रुपयो की लागत से केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र, दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र और वेस्ट विधानसभा क्षेत्र की सड़के बनवाने के लिए 7 दिसंबर को ही समाचार पत्रों में ई टेंडर लगाया गया। इसी बीच नगर निगम चुनाव घोषित होने पर चुनाव आचार संहिता लग गई थी। दोनों ई टेंडर को 9 जनवरी को खोला जाना था। दोनों टेंडर नगर निगम की वेबसाइट में 31 दिन तक अपलोड रहे। इसके बाद नगर निगम द्वारा लगभग 21.28 करोड रुपए की लागत से उत्तरी विधानसभा क्षेत्र और ईस्ट विधानसभा क्षेत्र में सड़के, बाजार और गालियां बनाने का ई टेंडर नगर निगम चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद 23 दिसंबर को लगाया गया। इस ई टेंडर को भी नगर निगम की वेबसाइट में अपलोड कर दिया गया था। यह टेंडर भी 20 जनवरी 2025 को खोला जाना था।
आज दोपहर को तीनों ई टेंडर को निगम की वेबसाइट से डिलीट कर दिया गया
गुरु नगरी अमृतसर के विकास के लिए इन तीनों ई टेंडर को आज(6 जनवरी) नगर निगम की वेबसाइट से डिलीट कर दिया गया। इन तीनों ई टेंडरों को लेकर आज चंडीगढ़ में लोकल बॉडी विभाग के मंत्री, लोकल बॉडी विभाग के दो आई ए एस वरिष्ठ अधिकारी, नगर निगम अमृतसर के कमिश्नर, लोकल बॉडी विभाग के चीफ इंजीनियर और नगर निगम अमृतसर के निगरान इंजीनियर के बीच मीटिंग हुई। मीटिंग के दौरान जो सुनने में आया है, अधिकारियों की आपस में काफी खुलकर बात हुई। किंतु कोई भी अधिकारी इसको लेकर ” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” को स्पष्ट तौर पर नहीं बता रहा है। अधिकारियों से यह पता चला है कि फिलहाल इन तीनों टेंडर को रद्द कर दिया गया है। अधिकारियों से यह भी पता चला है कि इन तीनों टेंडरो की दोबारा से वेटिंग करके फिर से लगाया जाएगा।टेंडरो की कंडीशन वर्क में संशोधन कर नया टेंडर लगाया जाएगा।
चार रेडियल रोड टेंडर की राशि स्मार्ट सिटी की निगम के पास पड़ी
नगर निगम द्वारा फरवरी 2024 से श्री दरबार साहिब की ओर जाने वाली चार रेडियल रोड का टेंडर पहले लगाया गया था। गुरु नगरी अमृतसर के लिए इतना महत्वपूर्ण विकास कार्य का यह टेंडर नगर निगम के पास 43.29 करोड रुपए की राशि पड़ी होने के बावजूद भी लटक रहा है। नगर निगम के पास यह राशि अमृतसर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की पड़ी हुई है। केंद्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी लिमिटेड के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 तक रखी हुई है। अब तो यह टेंडर 31मार्च से पहले मेच्योर ना हुआ तो स्मार्ट सिटी की यह करोड़ों रुपए की राशि फॉरफिड हो जाएगी। जिससे इस महत्वपूर्ण विकास के प्रोजेक्ट को ग्रहण लग जाएगा।
अन्य दो प्रोजेक्टो के लिए केंद्र सरकार से 70.68 करोड़ रुपए की राशि अस्सूर्ड फंडिंग से आनी
नगर निगम द्वारा जारी किए गए अन्य दो ई टेंडर जिन में शहर की पांचो विधानसभा क्षेत्र में सड़के बनाना और चोड़ी करना साथ में सिग्नेज , थर्मप्लास्टिक और कैट आइज लगाना। इसके साथ प्रीमिक्स, आरएमसी , BM, SDBC and D.B.M and B.C से अलग अलग सड़कों,बाजारों और गलियों को बनाना शामिल है। इन दोनों टेंडरों के विकास प्रोजेक्टो के लिए केंद्र सरकार से 70.68 करोड़ रुपए की राशि अस्सूर्ड फंडिंग से आनी थी। यह राशि भी केंद्र सरकार से 31 मार्च 2025 तक ही आनी हैं। अगर यह दोनों टेंडर भी समय अवधि के भीतर में ना मैच्योर हो पाए तो यह राशि भी फॉरफिड हो जाएगी यानी राशि आएगी ही नहीं । जिससे गुरु नगरी अमृतसर के विकास पर बहुत ही बुरा असर पड़ेगा।
इन तीनों टेंडर को लेकर AAP हाई कमान तक बात पहुंची, शहर के विधायकों को पता ही नहीं
नगर निगम अमृतसर के 49.41 करोड़ और 43.29 करोड़ रुपए के दो टेंडर 31 दिनों तक नगर निगम की वेबसाइट में अपलोड रहे। और तीसरा 21.28 करोड़ रुपए का टेंडर भी 12 दिनों तक वेबसाइट में अपलोड रहा। लगभग 114 करोड़ रुपयो के ई टेंडर वेबसाइट में अपलोड होने के कारण इन टेंडरो को लेने के लिए अमृतसर शहर की और अमृतसर शहर के बाहर की भी बड़ी-बड़ी पार्टियों ने दिलचस्प लेनी शुरू कर दी। अभी इन टेंडरो को खोलने के लिए समय शेष बचा हुआ था। इसके बावजूद आज छुट्टी होने पर भी पंजाब सरकार के लोकल बॉडी विभाग के कार्यालय में मीटिंग होने के बाद टेंडर फिलहाल रद्द कर दिया गया। कहां गया कि इन टेंडरो को रीकॉल किया जाए। यह भी पता चला है कि इन तीनों टेंडर को लेकर आम आदमी पार्टी के हाई कमान तक बात पहुंची। तब जाकर यह सब कुछ हुआ है। अमृतसर शहर के पांचो विधानसभा क्षेत्र के इन टेंडरों को लेकर विकास कार्य होने थे। जब अमृतसर के दो विधायकों से संपर्क किया गया तो उनको तो टेंडर रद्द करने की बात तक भी पता नहीं थी। इसको लेकर जब चंडीगढ़ में लोकल बॉडी विभाग और पीएमआईडीसी के अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की तो संपर्क नहीं हो पाया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें