Breaking News

नगर निगम अमृतसर में AAP के पार्षद जितेंद्र सिंह मोती भाटिया मेयर, प्रियंका शर्मा सीनियर डिप्टी मेयर और अनीता डिप्टी मेयर चुने गए 

अमृतसर, 27 जनवरी: नगर निगम अमृतसर में मेयर चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने बाजी मार ली है। डिविजनल कमिश्नर जालंधर रेंज द्वारा पहले नव नियुक्त 85 पार्षदों को शपथ ग्रहण करवाई गई। उसके उपरांत मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर  और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए बहुमत प्राप्त करने वाली पार्टी के हाथ खड़े करवाए गए। जिसमें आम आदमी पार्टी के हक में बहुमत होने पर AAP के पार्षद जितेंद्र सिंह मोती भाटिया को मेयर, AAP की पार्षद प्रियंका शर्मा सीनियर डिप्टी मेयर और  पार्षद अनीता रानी को डिप्टी मेयर घोषित कर दिया गया।

बुनियादी मुद्दों पर काम किया जाएगा:मोती भाटिया

नवनियुक्त अमृतसर के मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी की लीडरशिप और विधायकों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मेरा साथ दिया। अमृतसर के जो बेसिक मुद्दे हैं, सबसे पहले उन्हीं पर काम किया जाएगा। शहर में सफाई और सीवरेज के मुद्दे को जल्द हल किया जाएगा। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

घरेलू कलह में नगर निगम यूनियन प्रधान ने दी जान: वीडियो बना पत्नी व ससुराल वालों पर लगाया आरोप, फिर मारी गोली

मृतक आशु नाहर की फाइल फोटो। अमृतसर, 21 फरवरी (राजन):घरेलू विवाद में नगर निगम ऑटो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *