Breaking News

घरेलू कलह में नगर निगम यूनियन प्रधान ने दी जान: वीडियो बना पत्नी व ससुराल वालों पर लगाया आरोप, फिर मारी गोली

मृतक आशु नाहर की फाइल फोटो।

अमृतसर, 21 फरवरी (राजन):घरेलू विवाद में नगर निगम ऑटो यूनियन के प्रधान आशु नाहर ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। खुद को गोली मारने से पहले उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।  पुलिस ने जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आशु नाहर का लगभग 6 माह से घर में पत्नी से विवाद चल रहा था। घटना वाली रात पत्नी मायके चली गई। रात लगभग 3:30 बजे अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर लोग उनके कमरे में पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

वीडियो के आधार पर जांच शुरू

मृतक शहर के झब्बाल रोड निवासी अश्विनी कुमार उर्फ आशु नाहर नगर निगम में चालक पद पर तैनात था और नगर निगम ऑटो वर्कशॉप यूनियन का प्रधान थे। वे दो बेटियों (10 और 7 वर्ष) के पिता थे। घटना से पूरा परिवार सदमें हैं। पुलिस अब आशु द्वारा बनाए गए वीडियो और परिवार के बयानों को आधार बनाकर जांच को आगे बढ़ा रही है ताकि आत्महत्या के लिए उकसाने वाले कारणों की पुष्टि की जा सके।

आलमारी में मिली विवादित वस्तु विवाद की जड़

वीडियो में आशु नाहर ने कहा कि उसकी शादी साल 2016 में हुई थी। इससे दो बच्चे हैं। 6 माह से पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा था। इसकी शुरुआत घर की अलमारी से मिली एक विवादित वस्तु के बाद हुई थी। यह मामला पहले पुलिस तक भी पहुंचा था, जहाँ सुलह कराने की कोशिश की गई थी। विवाद हल नहीं हुआ।

घटना के दिन भी विवाद, पत्नी मायके चली गई

वीडियो में आशु ने कहा कि बीती रात भी उसकी अपनी पत्नी के साथ  झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई और आशु ने रात करीब 3:30 बजे यह खौफनाक कदम उठा लिया। इसके पहले आशु ने एक वीडियो जारी कर रोते अपना दर्द बताया और आत्म हत्या के लिए पत्नी, अपने साला, सास और 2 चाचा ससुर  पर आरोप लगाया।

वीडियो में बच्चों से मांगी माफी

आत्मघाती कदम उठाने से पहले आशु ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए पत्नी प्रिया, साले सिकंदर, सास नीलम और दो चाचा ससुर (प्रभजोत व अमरजोत ) को जिम्मेदार ठहराया। वीडियो में वे भावुक होकर अपने बच्चों और परिवार से माफी मांगते नजर आए। उन्होंने संदेश दिया कि उनके जाने के बाद उनकी बेटियों को उनके भाई  के पास रखा जाए।

नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पूरा तालमेल रखते थे आशु

नगर निगम ऑटो वर्कशॉप और नगर निगम की यूथ एम्पलाई फेडरेशन की प्रधान आशु नाहर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पूरा तालमेल रखते थे। नगर निगम के दर्जा चार कर्मचारियों को किसी तरह की भी दिक्कत आने पर पूरा साथ देते थे। आशु द्वारा इस तरह का आत्मघाती कदम उठाने पर नगर निगम अधिकारी और कर्मचारी हैरान है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम अमृतसर द्वारा अवैध डेयरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी

अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए नगर निगम कमिश्नर। अमृतसर, 17 फरवरी(राजन):नगर निगम अमृतसर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *