
अमृतसर, 28 जनवरी: मन्ना सिंह चौक स्थित बाल रेजीडेंसी होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना बी-डिवीजन की पुलिस ने छापेमारी कर दो दलालों समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में हरकृष्ण सिंह और गुरदीप सिंह शामिल हैं। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, होटल का पहले नाम लियो रेजीडेंसी था। होटल मालिक अमरपाल सिंह ने इसे अबोहर निवासी अभिषेक कुमार और बटाला की रहने वाली मन्नत को लीज पर दिया था। दोनों संचालक युवतियों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे देह व्यापार करवाते थे। इस धंधे से होने वाली कमाई का कुछ हिस्सा महिलाओं को देते और बाकी आपस में बांट लेते थे।
होटल संचालक फरार
इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की। होटल संचालक अभिषेक कुमार और मन्नत मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। मामले में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम, 1956 की धारा 3,.4 और 5 के तहत केस दर्ज किया गया है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News