
अमृतसर,22 फरवरी(राजन): नगर निगम द्वारा जारी किए गए विकास कार्यों के टेंडर पर कांग्रेसी पार्षदों ने एतराज जताया है। कांग्रेसी पार्षदों द्वारा मुख्यमंत्री पंजाब, नगर निगम कमिश्नर व अन्य को पत्र जारी करके कहां है कि नगर निगम अमृतसर द्वारा 29 जनवरी को लगभग 70 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के दो टेंडर लगाए गए। कांग्रेसी पार्षदों ने कहा कि किसी चुनिंदा ठेकेदार /कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए यह टेंडर विधानसभा क्षेत्र के अनुसार जारी किए गए हैं। कांग्रेसी पार्षदों ने कहा कि नगर निगम द्वारा 49.40 करोड रुपए का टेंडर केंद्रीय, दक्षिणी और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सड़के बनवाने और 21.48 करोड़ रुपए का टेंडर उत्तरी और पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की सड़के बनवाने के लिए जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि इन टेंडरों को रद्द किया जाए।
निगम कमिश्नर ने कहा,कंपीटेंट अथॉरिटी से मंजूरी लेकर टेंडर जारी किया गया

नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने कहा कि राज्य सरकार की कंपीटेंट अथॉरिटी से मंजूरी लेकर टेंडर जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि यह टेंडर 24 जनवरी को जारी किया गया था। समाचार पत्रों में यह टेंडर नोटिस 25 और 26 जनवरी को प्रकाशित हुआ था। उन्होंने कहा कि यह ग्लोबल टेंडर है कोई भी कंपनी चाहे भारत देश के किसी भी राज्य से हैं, इन दोनों टेंडर में ऑनलाइन भागीदारी कर सकती है। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल बेबुनियाद है कि किसी चुनिंदा कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News