Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने दो वार्डो में गलियों को बनवाने के विकास कार्यों के किए उद्घाटन:कहा, क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे

विकास कार्यों के उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य।

अमृतसर,18 सितंबर(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 60 कोट आत्मा सिंह क्षेत्र की गलियों को बनवाने और वार्ड नंबर 51 के फतेह सिंह कॉलोनी क्षेत्र की शेष रहती गलियों को बनवाने के विकास कार्यों के उद्घाटन किए। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि फतेह सिंह कॉलोनी में पहले तो किसी ने विकास कार्य शुरू ही नहीं करवाए। उन्होंने कहा कि विधायक चुने जाने के बाद क्षेत्र के स्लम इलाकों में सबसे पहले विकास कार्य शुरू करवाए गए। उन्होंने कहा कि अब फतेह सिंह कॉलोनी की शेष रहती गलियों को भी बनवाने का कार्य शुरू हो जाएगा।

विकास कार्यों के उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के किसी भी प्रोजेक्ट को लेकर जब वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल जी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी के पास जाते हैं तो उन प्रोजेक्ट को मंजूरी दिलवाई जाती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए अरविंद केजरीवाल जी और मुख्यमंत्री भगवंत मान जी का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है।

विकास कार्यों के उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य।

इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने विधायक डॉ अजय गुप्ता का धन्यवाद किया। क्षेत्र वासियों ने कहा कि पहले किसी भी नेता ने उनकी सुध नहीं ली थी। विधायक डॉ अजय गुप्ता के चुने जाने के बाद उनके इलाकों में विकास कार्य करवाए गए हैं। इस अवसर पर वार्ड नंबर 60 के इंचार्ज विशाल गिल, वासु कुमार,मोनिका भट्टी, रोहित पहलवान, मैडम राशि,गौरव वोहरा, वार्ड नंबर 51 के ब्लॉक प्रधान गुरदास सिंह, राजू भाटिया मालकियत सिंह, बख्शीश सिंह, बलदेव सिंह, कविता, राजदीप कौर, जसविंदर कौर, ज्योति और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम ने सारागढ़ी और केसरी बाग पार्किंग से 62 लाख किया एकत्रित : पार्किंग में बनी दुकानों के बारे में एडीए ने निगम को अभी स्पष्ट नहीं किया

अमृतसर, 16 सितंबर (राजन): अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी(ADA) द्वारा नगर निगम को सारागढ़ी और केसरी बाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *