
अमृतसर, 18 सितंबर (राजन): नगर निगम के एमटीपी विभाग ने मजीठा रोड ग्रीन लैंड क्षेत्र में बन रहे 2अवैध होटल के निर्माण को गिराया गया। यह कार्रवाई एमटीपी नरेंद्र शर्मा की देखरेख में एटीपी मैडम कुलविंदर कौर और डिमोलेशन स्टाफ ने की।
नगर टाउन प्लानिंग विभाग के अनुसार, संबंधित साइट पर नगर निगम अधिकारियों द्वारा बार-बार चेतावनी और नोटिस जारी किए जाने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा जा रहा था। आवश्यक अनुमतियों एवं मंजूरियों के बिना निर्माण जारी रखने के कारण नगर निगम द्वारा संबंधित संपत्ति को पहले ही दो बार सील किया जा चुका था।
निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने कहा कि नगर निगम अनधिकृत निर्माण और बिल्डिंग नियमों के उल्लंघन के मामलों में सख्त रुख अपनाएगा। उन्होंने संपत्ति मालिकों, बिल्डरों, डेवलपर्स और अन्य संबंधित लोगों को चेतावनी दी कि सक्षम नगर निगम अधिकारियों से सभी आवश्यक मंजूरियां और क्लियरेंस प्राप्त किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू या जारी नहीं किया जाना चाहिए।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News