
अमृतसर, 23 फरवरी: नगर निगम अमृतसर द्वारा 24 जनवरी को विकास कार्यों को लेकर दो बड़े टेंडर जारी किए गए थे। जिन में नगर निगम द्वारा 49.40 करोड़ रुपए का टेंडर केंद्रीय, दक्षिणी और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सड़के बनवाने, 21.48 करोड़ रुपए की लागत से उत्तरी और पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की सड़के बनाने के टेंडर लगाए गए थे। इन टेंडरो पर कांग्रेसी पार्षदों द्वारा एतराज जताया गया है। कांग्रेसी पार्षदों द्वारा एक लेटर जारी की गई है कि इन टेंडरो को रद्द किया जाए। कांग्रेसी पार्षदों द्वारा जारी की गई लेटर की कॉपी मुख्यमंत्री पंजाब, चीफ सेक्रेट्री पंजाब, चीफ डायरेक्टर विजिलेंस ब्यूरो पुलिस, प्रिंसिपल सेक्रेटरी लोकल बॉडी विभाग, स्पेशल सैक्ट्री कम डायरेक्टर लोकल बॉडी विभाग, डिप्टी कमिश्नर अमृतसर, नगर निगम कमिश्नर अमृतसर को भेजी गई है।”अमृतसर न्यूज़ अपडेट्स” द्वारा जब इसकी जांच की गई, कांग्रेसी पार्षदों द्वारा जताए गए ऐतराज़ बेबुनियाद निकले हैं।
कांग्रेसी पार्षदों द्वारा उठाए गए एतराज
कांग्रेसी पार्षदों द्वारा जताए गए एतराज कि पार्षदो से एजेंडा लेकर विकास कार्य डाले जाए। जबकि नगर निगम द्वारा इन टेंडरों को नगर निगम चुनाव से पहले ही तैयार कर लिया गया था। शहर के विकास कार्यों के लिए इन टेंडरों की एसोयोर्ड मनी केंद्र सरकार के फंड से है। यह राशि 31 मार्च 2025 को लैप्स हो जानी है। जिस कारण नगर निगम द्वारा नगर निगम के पार्षद बनने से पहले ही इन दो टेंडरो को लगाया गया है। ताकि शहर का विकास हो सके। इसी तरह से नगर निगम के अलावा पीडब्ल्यूडी और अन्य एजेंजियों द्वारा भी विकास कार्य के टेंडर लगवाए गए हैं।
लेटर में एक कंपनी को लाभ देने बारे लिखा
जारी की गई लेटर में कांग्रेसी पार्षदों ने लिखा कि नगर निगम द्वारा शर्मा कांट्रेक्टर प्राइवेट लिमिटेड को ही लाभ पहुंचाया जा रहा है। लेटर में यह भी लिखा है कि 15 करोड़ रुपए से ऊपर कार्य करने के लिए मात्र दो ही कंपनियां शेष बचती है। शर्मा कांट्रेक्टर प्राइवेट लिमिटेड को 90 प्रतिशत कार्य अलॉट किए हुए हैं।” अमृतसर न्यूज अपडेट्स” द्वारा जांच की गई तो पाया गया कि इस वक्त नगर निगम में और भी बड़ी कंपनियां कार्य कर रही है। जिसमें जागसन कंस्ट्रशन लिमिटेड,चमन लाल एंड कंपनी, कोहिनूर कंस्ट्रशन कम्पनी,गणेशकार्तिकेय कंस्ट्रशन प्राइवेट लिमिटेड,एल एंड टी कंपनी व अन्य ठेकेदार कंपनियां भी शामिल है। यह सभी कंपनियां नगर निगम के करोड़ों रुपए के कार्य कर रही हैं। यह बिल्कुल सही नहीं है कि 90 प्रतिशत विकास के कार्य शर्मा कांट्रेक्टर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए जा रहे हैं।
निगम कमिश्नर ने कहा,कंपीटेंट अथॉरिटी से मंजूरी लेकर टेंडर किया गया जारी
नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने कहा कि राज्य सरकार की कंपीटेंट अथॉरिटी से मंजूरी लेकर टेंडर जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि यह ग्लोबल टेंडर है कोई भी कंपनी चाहे मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई और अन्य शहरो से इन दोनों टेंडर में ऑनलाइन भागीदारी कर सकती है। उन्होंने कहा कि यह एक ओपन टेंडर है।उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल बेबुनियाद है कि किसी चुनिंदा कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनको पूरी उम्मीद है इन टेंडरो में तीन-चार से अधिक कंपनियां भाग लेगी।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें