Breaking News

सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा ने एस्टेट विभाग का किया निरीक्षण : विभागीय जानकारियां ली

एस्टेट विभाग का निरीक्षण करते हुए सीनियर डिप्टी  प्रियंका शर्मा।

अमृतसर, 24 मार्च(राजन): नगर निगम की सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा ने आज निगम एस्टेट विभाग का निरीक्षण किया। प्रियंका शर्मा ने मौके पर मौजूद एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह से विभागीय जानकारियां ली। उन्होंने रेंट, तहबजारी और सेल का लैंड के बारे में विस्तार पूर्वक पूछा गया। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा अपनी दुकानों के बढ़ाए गए किराए के बारे में उनको पूरी पूरी जानकारियां दें। ताकि जिन भी दुकानों का नियम कानून के अनुसार किराया कम हो सकता है, उसका हल निकाला जा सके।

जमीनों के बारे में जानकारियां मांगी

एस्टेट विभाग का निरीक्षण करते हुए सीनियर डिप्टी  प्रियंका शर्मा।

सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा ने धर्मेंद्र जीत सिंह से कहा कि पेड़ा द्वारा फताहपुर में 4 एकड़ जगह बायोगैस प्लांट लगाने के लिए जो मंजरी दी गई है। उसकी फाइल भी उनको दिखाई जाए। प्रियंका शर्मा ने कहा कि नगर निगम की हाउस की मंजूरी के बिना कोई भी जमीन किसी को भी अलाट नहीं की जा सकती। उन्होंने सोशल मीडिया पर भराड़ीवाल जमीन को लेकर जो मामला आ रहा है, उस बारे में भी उनको कागजात दिखाए जाए। ताकि इस पर आगे की कार्रवाई की जा सके।

अधिकारियों और कर्मचारियों की भी समस्याएं सुनी

सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की भी समस्या सुनी। अधिकारियों और कर्मचारियों ने  इस वक़्त स्टाफ कम होने तथा अन्य समस्या भी बताई। प्रियंका शर्मा ने कहा कि इसका भी आने वाले दिनों में हल निकाल दिया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर नगर निगम ने 121 टन कचरा उठाने को नई कंपनी को जारी किया एल ओ आई : एक सप्ताह बाद कंपनी कार्य शुरू कर देगी

अमृतसर, 26 जुलाई (राजन): नगर निगम में शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *