Breaking News

एमटीपी विभाग ने दो कॉलोनियों पर की कार्रवाई : बन रहे स्कूल का निर्माण गिराया; कॉलोनी की एक्सटेंशन को तोड़ा

अमृतसर,7 अप्रैल (राजन): नगर निगम के एमटीपी विभाग ने आज दो कॉलोनियों पर कार्रवाई की है। साउथ जोन के एटीपी वजीर राज,बिल्डिंग इंस्पेक्टर राजरानी, बिल्डिंग इंस्पेक्टर मनीष अरोड़ा, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नितिन धीर,फील्ड स्टाफ और नगर निगम की पुलिस की टीम ने कार्रवाई की है।

एटीपी वजीर राज ने बताया कि साउथ जोन में स्थित कँवर एवेन्यू सुल्तानविंद रोड कॉलोनी में कुछ और जमीन का हिस्सा जोड़कर अवैध तौर पर एक स्कूल का निर्माण करवाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि पहले इस स्कूल के निर्माण को रुकवा दिया था। इसके बावजूद फिर निर्माण शुरू हो गया।जिस पर आज कार्रवाई करते हुए अवैध तौर पर बन रहे स्कूल के निर्माण को गिरा दिया गया है।

एटीपी वजीर राज ने बताया कि साउथ जोन में ही पीरामिड सिटी कॉलोनी के कॉलोनाइजर द्वारा मंजूरशुदा कॉलोनी की एक्सटेंशन करके निर्माण करवाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस अवैध निर्माण को भी आज तोड़ दिया गया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर नगर निगम ने 121 टन कचरा उठाने को नई कंपनी को जारी किया एल ओ आई : एक सप्ताह बाद कंपनी कार्य शुरू कर देगी

अमृतसर, 26 जुलाई (राजन): नगर निगम में शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *