Breaking News

पंजाब में शुरू हुई शिक्षा क्रांति आने वाली पीढ़ियों की तकदीर बदल देगी : रिंटू

अमृतसर,7 अप्रैल : सरकारी एलीमेंट्री स्कूल तुंग बाला में बच्चों को आधुनिक कक्षाएं समर्पित करते हुए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि आज का दिन विश्व के इतिहास में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा 7 अप्रैल 2025 को शुरू की गई शिक्षा क्रांति भावी पीढ़ियों की नियति बदल देगी। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों के बच्चे, जो महंगे स्कूलों में शिक्षा से वंचित होने के कारण प्रतिस्पर्धा में बहुत पीछे रह जाते थे, अब उन्हें निजी स्कूलों की तुलना में सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा।

पंजाब में शिक्षा ने वास्तव में एक क्रांतिकारी मोड़ लिया है

उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूलों में अच्छे शिक्षक और बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराकर इस पीढ़ी के भाग्य में बदलाव लाने से इस क्षेत्र पर आने वाली सदियों तक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी संयोजक  अरविंद केजरीवाल,  मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के कारण पंजाब में शिक्षा ने वास्तव में एक क्रांतिकारी मोड़ लिया है और मुझे खुशी है कि मैं इसका हिस्सा बनकर अमृतसर के लोगों की सेवा में योगदान दे रहा हूं। इस अवसर पर पार्टी नेता गुरप्रीत सिंह कटारिया एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शिक्षा का महोत्सव: मेगा पीटीएम का आयोजन

अमृतसर, 30 मई :पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत जिला अमृतसर के 418 अपर प्राइमरी, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *