Breaking News

पिछले 11 वर्षों में NDA की सरकार के कार्यकाल में देश में हुआ अभूतपूर्व विकास: सिरसा

अमृतसर, 12 जून(राजन): दिल्ली की जनता द्वारा नकार कर सत्ता से हटाए गए भ्रष्टाचारी लुटेरे अरविंद केजरीवाल तथा उनके अन्य मंत्री अब पंजाब को लूटने आ गए हैं। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने अमृतसर के स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पंजाब की भगवंत मान सरकार पर बरसते हुए कहा कि पंजाब को अब मुख्यमंत्री भगवंत मान नहीं बल्कि दिल्ली से भागे हुए अरविन्द केजरीवाल चला रहे हैं। इस अवसर पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने मोदी सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल से संबंधित पुस्तक का विमोचन भी किया। इस अवसर पर मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ मंच पर पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, भाजपा प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज, मंजीत सिंह राय, जिला महासचिव सलिल कपूर, अलका शर्मा उपस्थित थे।

बीजेपी पंजाब में अकेले निडर होकर मैदान में उतर चुकी है और अब किसी से ही समझौता नहीं होगा

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी अकेले निडर होकर मैदान में उतर चुकी है और अब किसी से ही समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा की अकाली दल का जनाधार खत्म हो चुका है और इसका प्रमाण विधानसभा चुनाव में सभी ने देख लिया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के मंत्र के साथ भारत का वैश्विक मंचों पर मान-सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में भारत तेज़ी से विकास की राह पर अग्रसर है और एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले 11 वर्षों में जनता के साथ किए अपने सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के वादों को पूरा किया है, जिसके चलते आज देश के लगभग 23 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल में देश के 140 करोड लोगों को सामूहिक भागीदारी से सुशासन के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बदलाव देखने को मिला है। देशवासियों के जीवन में सुगमाता आई है और बहुत तेजी से प्रगति हुई। देश में मिडिल क्लास को आर्थिक सशक्त बनाते हुए 12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स रिबेट दी है। सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण को भी प्राथमिकता दी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, महिला सुरक्षा कानून, और हालिया महिला आरक्षण कानून जैसे कदम महिलाओं को मुख्यधारा में लाने में मील का पत्थर बने हैं। 

यह नेता भी रहे मौजूद

इस अवसर पर राकेश गिल, राजिंदर मोहन सिंह छीना, बख्शी राम अरोड़ा, रीना जेटली, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, गुरप्रताप सिंह टिक्का,  अजय अरोड़ा, प्रतीक कपूर, संजय शर्मा, मीनू सहगल, सतपाल डोगरा, परमजीत सिंह बतरा, मोहित महाजन, जसपाल सिंह शंटू, पार्षद अमन ऐरी, पार्षद गौरव गिल, पार्षद श्रीमति कृति अरोड़ा, मंजीत कौर थिंद, सविता महाजन, राजेश कुमार टोनी, विक्की कपूर, मंडल अध्यक्ष अमित अबरोल, सुधीर अरोड़ा, डॉ. नीरज, सतीश पुंज मोहना, नवदीप हांडा, मोनू महाजन, विक्रम दन्दोना, राजीव अरोड़ा आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

हेरिटेज स्ट्रीट में आयोजित धार्मिक समारोहों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल न किया जाए: डीसी

श्री अग्रसेन मंदिर के प्रबंधको  के साथ स्वच्छता को लेकर की बैठक डीसी साक्षी साहनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *