Breaking News

जेल विभाग के इन अधिकारियो और कर्मचारियो को किया गया सस्पेंड : भ्रष्टाचार और ड्रग्स के खिलाफ मान सरकार का एक्शन

अमृतसर, 28 जून :पंजाब सरकार ने जेलों में फैले भ्रष्टाचार और ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। जेलों के कामकाज में पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने 26 जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए अधिकारियों में एक सुपरीटेंडेंट, 3 डिप्टी सुपरिंटेंडेंट, 2 असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट समेत विभिन्न जेलों से जुड़े कुल 26  अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। सरकार को इन अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही को बढ़ावा देने की शिकायतें मिल रही थीं।

ड्यूटी में लापरवाही के चलते कार्रवाई

पंजाब के जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि इन 26 अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी में लापरवाही के चलते पंजाब सिविल सेवा (सजा और अपील) नियमावली, 1970 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।मंत्री ने बताया कि निलंबित किए गए अधिकारियों और कर्मचारियों में इकबाल सिंह बराड़ (सुपरिटेंडेंट, जिला जेल मानसा), मनिंदर पाल चीमा (डिप्टी सुपरिटेंडेंट, सेंट्रल जेल लुधियाना), अनिल भंडारी ( डिप्टी सुपरिटेंडेंट, बोरस्टल जेल लुधियाना), संदीप बराड़ (डिप्टी सुपरिटेंडेंट, सेंट्रल जेल लुधियाना), यादविंदर सिंह (ए.एस. जे., सेंट्रल जेल फिरोजपुर), इस के अलावा वार्डर हरभुपिंदर सिंह और सिकंदर सिंह (गोइंदवाल साहिब), बिक्रमजीत सिंह और विजय पाल सिंह (अमृतसर), जतिंदर सिंह, रवि, दीपक राय, किरणजीत सिंह, पृथीपाल सिंह और सतनाम सिंह (कपूरथला), सतनाम सिंह और मनदीप सिंह (होशियारपुर), मनिंदर पाल सिंह (लुधियाना), अनु मलिक, रणधीर सिंह, अरविंद देव सिंह, बलवीर सिंह और सुखप्रीत सिंह (मानसा), सतनाम सिंह (नाभा), गगनदीप सिंह (बठिंडा) और अनमोल वर्मा (पठानकोट) शामिल हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

भिंडी सैदां घटना के बाद कांग्रेस का बड़ा फैसला: जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों का बहिष्कार

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद गुरजीत सिंह औजला। अमृतसर, 6 दिसंबर (राजन):भिंडी सैदां मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *