Breaking News

पुलिस ने हथियारों सहित चार तस्कर किए गिरफ्तार

अमृतसर, 22 अक्टूबर (राजन): पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (SSOC), अमृतसर ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एक सीमा पार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया और चार गुर्गों को गिरफ्तार किया। जिन में जुगराज सिंह उर्फ ​​चिरी, कुलबीर सिंह उर्फ ​​नन्नू उर्फ ​​कालू, अर्शदीप सिंह और नछत्तर सिंह, सभी निवासी तरनतारन और उनके पास से 30 बोर की चार अत्याधुनिक पिस्तौलें और कारतूस बरामद किए।

डीजीपी के मुताबिक प्रारंभिक जाँच से पता चलता है कि गिरफ्तार आरोपी एक पाकिस्तानी तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे, जो #पंजाब में सीमा पार से हथियारों की आवाजाही की योजना बना रहा था।

पुलिस अधीक्षक, अमृतसर में एक FIR दर्ज की गई है। पूरे नेटवर्क, जिसमें इसके आगे और पीछे के संबंध भी शामिल हैं, को बेनकाब करने और ध्वस्त करने के लिए आगे की जाँच जारी है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने और पंजाब में अवैध हथियारों और संगठित अपराध के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

हरमनबीर सिंह डीआईजी अमृतसर बॉर्डर रेंज नियुक्त

अमृतसर,12 जून : पंजाब सरकार ने आईपीएस अधिकारी हरमनबीर सिंह को डीआईजी अमृतसर बार्डर रेंज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *