Breaking News

पंजाब सरकार ने आईएएस अधिकारियों के किए तबादले 

अमृतसर,30 अक्टूबर:पंजाब सरकार की तरफ से  आईएएस अधिकारियों के तबादले करने के आदेश जारी किए हैं। जारी किए गए आदेशों के अनुसार कृषि एवं किसान कल्याण, बिजली विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रभारी के तौर पर आईएएस अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिसमें आईएएस अधिकारी अजोय कुमार सिन्हा को पर्सोनल विभाग में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।जारी आदेश में अर्शदीप सिंह थिंद को कृषि और किसान कल्याण विभाग का प्रबंधकीय सचिव लगाया गया है। इसके अलावा उन्हें बागवानी एवं मिट्टी एवं जल संभाल विभाग का अतिरिक्त सचिव लगाया गया है।संयम अग्रवाल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का सचिव,आईएएस बसंत गर्ग को बिजली विभाग का प्रबंधीय सचिव लगाया गया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जिला अमृतसर की तीन म्युनिसिपल काउंसिल और दो नगर पंचायत के लिए कुल 487 उम्मीदवारों ने  नामांकन पत्र भरा

अमृतसर, 16 मई :डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर-कम-डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि अमृतसर ज़िले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *