
अमृतसर, 1 नवंबर(राजन):नशे के खिलाफ जंग के तहत जिला प्रशासन ने आज भारत-पाक सीमा क्षेत्र के गांव रंनगढ़ में नशा तस्कर जोबन प्रीत सिंह उर्फ जोबन पुत्र बलदेव सिंह की संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर साफ कर दिया कि नशा तस्करों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।इस बारे में बात करते हुए एसएसपी ग्रामीण मनिंदर सिंह ने बताया कि उक्त तस्कर के खिलाफ विभिन्न थानों में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा तस्करों को कड़ा संदेश दिया है कि या तो वे यह तस्करी छोड़ दें या फिर पंजाब छोड़ दें।
सरकारी की संपत्ति पर कब्जा कर वहां इमारत बना ली

एसएसपी ने बताया कि उक्त नशा तस्कर ने सरकारी की संपत्ति पर कब्जा कर वहां इमारत बना ली थी और इसी के जवाब में आज गांव रंनगगढ़ में उक्त नशा तस्कर की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ व्यापक अभियान चला रही है, जिसमें सीमा पार से तस्करी के अलावा छोटे स्तर पर नशे की खरीद-फरोख्त के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की गई है।
लगातार नशे की बड़ी बरामदगी हो रही

एसएसपी ने कहा कि लगातार नशे की बड़ी बरामदगी हो रही है और पुलिस प्रमुख गौरव यादव का स्पष्ट संदेश है कि इस गंभीर मुद्दे पर किसी भी नशा तस्कर के साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने नशा तस्करों को फटकार लगाते हुए कहा कि वे हमारी युवा पीढ़ी को बर्बाद करने से बाज आएं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News