Breaking News

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे :विधायक डॉ अजय गुप्ता

गलियां बनाने के विकास कार्य का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

अमृतसर, 17 नवंबर(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज अंनगढ़ क्षेत्र की गलियां बनवाने और लाहौरी गेट में नया ट्यूबवेल शुरू करवाने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सभी टूटी हुई सड़कों को बनवाने के कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंनगढ़ क्षेत्र की ओर पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अंनगढ़ क्षेत्र की सभी कच्ची गलियों को बनवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्र के लोगों को किसी भी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी।

अब इस क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी की कोई समस्या नहीं आएगी

ट्यूबवेल शुरू करवाने का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि जिन-जिन क्षेत्रों में पीने के पानी की कमी आ रही है, वहां वहां पर ट्यूबवेल शुरू करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाहौरी गेट क्षेत्र की गलियों में पीने वाले पानी की कमी आ रही थी। जिससे आज यहां पर नया ट्यूबवेल शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी की कोई समस्या नहीं आएगी। इस अवसर पर पार्षद विक्की दत्ता, गुरदास सिंह, रोम्पी, साहिब सिंह, निशान सिंह, अशोक लद्दर, मेला राम, विक्की, अमन ढिल्लों, राजू भाटीया,राजेश प्रधान, सुनील कुमार,ऋषि कपूर,  चरणजीत सिंह, सुरजीत कुमार,  सुभाष लाली और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने फतेह सिंह कालोनी की गलियां बनवाने का किया उद्घाटन : कहा ,केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ की लागत से गलियां बनवाई जा रही है

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता। अमृतसर,27 फरवरी(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *