Breaking News

पुलिस ने मुठभेड़ में शूटर को घायल कर पकड़ा: हथियार बरामद

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर मौके पर जांच करते हुए।

अमृतसर, 20 नवंबर :पुलिस कमिश्नरेट ने छेहरटा हत्या कांड में बड़ी सफलता प्राप्त की है। वारदात के मुख्य शूटर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 18 नवंबर 2025 की सुबह हुई थी, जब वरिंदर सिंह अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहे थे। गुरुद्वारा छेहरटा साहिब के पास दो मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल वरिंदर सिंह की बाद में वेरका बाइपास स्थित एस्कॉर्ट फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 

मामले में थाना छेहरटा में एफआईआर नंबर 233 दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने पहले गुरलाल सिंह और उसकी पत्नी परमजीत कौर को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने मुख्य शूटर जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन और उसके साथी सुखबीर सिंह को भी काबू कर लिया। पूछताछ में जोबनप्रीत ने खुलासा किया कि उसने वारदात में इस्तेमाल की गई ग्लॉक 9mm पिस्टल छिपा रखी थी और उसे बरामद कराने के लिए पुलिस को तैयार भी किया।

जब पुलिस उसे बताए गए स्थान पर लेकर पहुंची, तो
आरोपी ने अचानक पिस्तौल उठा ली और हेड कॉन्स्टेबल गुरिंदर सिंह पर गोली चलाने की कोशिश की।  गोली उसको नहीं लगी। थाना छेहरटा के एसएचओ इंस्पेक्टर लवप्रीत सिंह और टीम ने जवाबी गोली चलाई। गोली आरोपी की दाईं टांग में लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मौके से ग्लॉक 9mm पिस्टल बरामद की गई।

जांच में यह भी सामने आया कि विदेश में रहने वाला निशान सिंह इन शूटरों को दुबई भेजने का लालच देकर अपराध करवाया था था। गिरफ्तार आरोपियों में जोबनप्रीत सिंह और सुखबीर सिंह दोनों 22 वर्ष के हैं और गुरदासपुर के रहने वाले हैं। पहले गिरफ्तार किए गए गुरलाल सिंह और उसकी पत्नी परमजीत कौर के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जेल में दो गुट भिड़े:दो हवालाती गंभीर रूप से घायल 

अमृतसर, 18 नवंबर : अमृतसर की  फताहपुर जेल में दो गुटों के भिड़ने का मामला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *