Breaking News

नगर निगम द्वारा जी.आई.एस सर्वे के नाम पर कोई फीस नही ली जा रही

जी.आई.सी सर्वे करते हुए कंपनी के अधिकारी। 

अमृतसर,17 दिसंबर(राजन):नगर निगम अमृतसर द्वारा शहर के अंर्तगत आने वाली प्रापर्टीयों (घरों, कर्मशियल और रिहाईशी ईमारतों, दुकानों, फैक्ट्रीयों आदि) की डीजिटल मैपिंग के लिए करवाए जा रहे जी.आई.सी सर्वे को लेकर लोगों से पैसे मागंने को लेकर निगम कमिश्नर ने लोगों को आगाह किया है। इसके संबंधी जानकारी देते हुए निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिहं शेरगिल ने बताया की लोकल बॉडी विभाग द्वारा शहर की लगभग चार लाख प्रापर्टीयों की डीजिटल मैपिंग के लिए साईबर स्विफ्ट कंपनी को ठेका दिया गया है। जिसको लेकर उनके ध्यान में आया है कि कुछ लोग जी.आई.एस सर्वें के नाम पर धड़ले से घरों से सौ-सौ रूपऐ की वसूली कर रहें हैं। जो की सरासर गलत है।

निगम द्वारा साईबर सिवफ्ट कंपनी के अलावा किसी और कंपनी या संस्था को जी.आई.एस सर्वे के लिए नही रखा गया है और कंपनी के कर्मचारियों द्वारा ही घर-घर जाकर बिना किसी पैसे के यह सर्वे किया जा रहा है। शहरवासियों को सिर्फ सर्वे के लिए आने वाली टीम को अपनी प्रापर्टी से संबंधित जानकारी देनी है और अगर कोई सर्वे के नाम पर पैसों की मांग करता है तो उसकी जानकारी तुरंत नगर निगम को दें। 

कमिश्नर ने सर्वे की प्रगति के बारे में बताया कि अभी सर्वे टीमों द्वारा वार्ड नबंर 3, 4, 31, 67 में घर-घर जाकर जी.आई.एस सर्वे किया जा रहा है और अगले 10-15 दिनों में टीमों द्वारा वॉर्ड नंबर 7, 32,69, 71 में सर्वे का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग सर्वे के लिए आने वाली टीमों को पूरा सहयोग करें और सही जानकारी दें। क्योंकि डीजिटल मैपिंग से नगर निगम के लिए शहर के बुनियादे ढांचे को अपग्रेड करने, बेहतर टाऊन प्लानिंग, पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर करने के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाने में सुविधा होगी। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम अमृतसर जनरल हाउस और बजट की मीटिंग 30 मार्च को: 1 साल बाद होने जा रही मीटिंग

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर, 26 मार्च (राजन): नगर निगम अमृतसर जनरल हाउस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *