Breaking News

नगर निगम को दो निगराण इंजीनियर और मिले : निगम कमिश्नर ने तीनों निगराण इंजीनियरों में कार्य बांटे

अमृतसर,4 फरवरी (राजन): नगर निगम अमृतसर में पहले एक ही निगराण इंजीनियर संदीप सिंह कार्य कर रहे थे। पंजाब सरकार के लोकल बॉडी विभाग द्वारा निगराण इंजीनियर राहुल गगनेजा और निगराण इंजीनियर  एकजोत सिंह को नगर निगम अमृतसर का अतिरिक्त चार्ज दे दिया है। निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल द्वारा अब तीनों निगराण इंजीनियरो में कार्य बांट दिए हैं। संदीप सिंह को केंद्रीय जोन, ईस्ट जोन और वेस्ट जोन का सिविल विंग का चार्ज दिया है। राहुल गोगनेजा को साउथ जोन और नॉर्थ जोन सिविल विंग का चार्ज दिया गया है। इसी तरह से एकजोत सिंह को ईस्ट जोन और वेस्ट जोन का ओ एंड एम सेल का चार्ज दिया है। जारी आदेशों के अनुसार संदीप सिंह केंद्रीय जोन का ओ एंड एम सेल तथा राहुल गोगनेजा को साउथ और नॉर्थ जोन का ओ एंड एम सेल का चार्ज दिया है। निगराण इंजीनियर संदीप सिंह स्ट्रीट लाइट विभाग और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का भी कार्य करेंगे।

जारी आदेशों की कॉपी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर जिले में चीफ मिनिस्टर हेल्थ स्कीम के कार्ड बनाने के लिए 57 स्पेशल कैंप लगाए गए: डिप्टी कमिश्नर

जिले में चल रहे 41 सुविधा केंद्रों और 486 कॉमन सर्विस सेंटरों में भी मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *