Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने भूषणपूरा बाजार को पक्का बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन : कहा,केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार रहेंगे जारी

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

अमृतसर, 4 फरवरी (राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 58 के क्षेत्र भूषणपुरा बाजार को पक्का बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका पहल के आधार पर हल निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के जिस भी इलाके की गलियां टूटी हुई पाई जा रही है, उनको दोबारा बनवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में हॉट मिक्स प्लांट बंद होने के कारण सड़कों को बनवाने कार्य फिलहाल बंद किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा की शेष रहती सभी टूटी सड़कों को मार्च महीने में प्रिमिक्स  से बनवाने का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार की जनहितैषी  नीतियों को लेकर प्रतिदिन केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोग दूसरी रिवायती पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं।

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्थ इंश्योरेंस योजना के कार्ड बनवाने का कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक वार्ड और पंचायतो में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों के इस योजना के तहत कार्ड बनवाने के लिए स्लीप जारी करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत लोग 10 लाख रुपए तक अपने परिवार का इलाज जाने माने अस्पतालो से करवा सकते हैं। इस अवसर पर पार्षद जरनैल सिंह ढोड, एन बी ढोड, अजय नेओल, चरणजीत सिंह, सुरजीत सिंह, राहुल कुमार और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर जिले में चीफ मिनिस्टर हेल्थ स्कीम के कार्ड बनाने के लिए 57 स्पेशल कैंप लगाए गए: डिप्टी कमिश्नर

जिले में चल रहे 41 सुविधा केंद्रों और 486 कॉमन सर्विस सेंटरों में भी मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *