Breaking News

सीएम मान बोले,पेशी का लाइव टेलीकास्ट कराएं जत्थेदार: अकाल तख्त पर गोलक का हिसाब-किताब लाऊंगा

अमृतसर,8 जनवरी:पंजाब के सीएम भगवंत मान ने श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज से अपील की कि 15 जनवरी को जब वह अकाल तख्त पर पेश हों तो सभी चैनलों पर उसका लाइव टेलीकास्ट किया जाए। मान ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- पूरी दुनिया से मुझे संदेश आ रहे हैं कि 15 जनवरी को जब संगत की तरफ से गोलक का हिसाब-किताब लेकर जाओगे तो इसका लाइव टेलीकास्ट होना चाहिए। मैं भी दुनिया भर की संगत की भावना को समझते हुए जत्थेदार को विनती करता हूं कि मेरे स्पष्टीकरण का सीधा प्रसारण किया जाए। ताकि संगत पल-पल और पैसे के.हिसाब-किताब से जुड़ी रहे । मिलते हैं जी 15 जनवरी को, सबूतों समेत ।

सी एम मान द्वारा डाली गई पोस्ट…

वहीं सीएम मान की इस मांग पर शिरोमणि
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने नाराजगी जताई है। एसजीपीसी सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा-

” अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने कोई चीज
महसूस की होगी। जनता के बीच एतराज
आया, इसलिए मुख्यमंत्री को बुलाया। मामले
को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। जो
दस्तावेज अकाल तख्त जाएंगे, वह ऐतिहासिक होंगे।
अकाल तख्त पर जा रहे हो तो शर्तें न लगाई जाएं। “

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

“बदी पर नेकी” की जीत का पर्व दशहरा मनाया गया

अमृतसर, 20अक्टूबर : ” बदी पर नेकी ” की जीत का दशहरा पर्व अमृतसर शहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *