
अमृतसर, 31 जनवरी (राजन): नगर निगम की वित्तीय हालत ठीक नही है। नगर निगम द्वारा करोड़ो रुपए के टेंडर जारी कर दिए गए। इन टेंडरों के ठेकेदारों को वर्क आर्डर भी नगर निगम द्वारा जारी कर दिए गए हैं। जिन में लगभग 9 करोड़ रुपए की लागत से रामबाग स्थित नगर निगम की प्रिंटिंग प्रेस में महाराजा रणजीत सिंह का म्यूजियम हॉल बनाया जाना है, का टेंडर जारी किया गया। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा श्री दुर्गियाना मंदिर की ब्यूटीफिकेशन के लिए 9-9 करोड़ रुपयो के टेंडर जारी किए गए। इसके इलावा रंजीत एवेन्यू क्षेत्र में वूमेन एंपावर्ड प्रोजेक्ट के तहत लगभग 18 करोड़ रुपयो के टेंडर जारी किए गए।
इन तीनों टेंडरो के वर्क आर्डर जारी कर दिए गए
नगर निगम की टेंडर कमेटी द्वारा इन तीनों टेंडरो कि पहले टेक्निकल इवैल्यूएशन की गई। इसके बाद फाइनेंशियल बिड की वेरिफिकेशन की गई। नगर निगम अमृतसर द्वारा इन तीनों टेंडरो को वैट करने के लिए लोकल बॉडी विभाग की चीफ इंजीनियर टीम को भेजा गया। वहां से भी वैट होने के बाद नगर निगम द्वारा तीनों टेंडरो के वर्क आर्डर जारी कर दिए गए। नगर निगम द्वारा इन तीनों टेंडरो के वर्क आर्डर बहुत दिन पहले ही कर दिए गए थे। वर्क आर्डर जारी हुए को इतने दिन भी जाने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हुआ है। क्योंकि नगर निगम के पास इन तीनों टेंडरो के विकास प्रोजेक्ट के लिए कोई भी ग्रांट नहीं आई है।
नगर निगम के 417.82 करोड़ के टेंडर का भी यही हाल है
नगर निगम द्वारा अमृतसर वाॉल्ड सिटी के विकास के लिए 417.82 करोड़ रुपयो के 2 टेंडर का भी यही हाल है। इन दोनों टेंडरों के लिए भी नगर निगम के पास कोई भी फंड नहीं है। नगर निगम द्वारा इन दोनों टेंडरो की टेक्निकल इवोल्यूशन की जा रही है। नगर निगम के इन दोनों टेंडरों पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News