Breaking News

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने 52.40 करोड़ का टेंडर किया रद्द : अब दोबारा लगेगा टेंडर

अमृतसर, 31 जनवरी (राजन): इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर ने रंजीत एवेन्यू 97 एकड़ और सी ब्लॉक क्षेत्र की ब्यूटीफिकेशन करने के लिए 54.40 करोड़ रुपयो का जारी किया गया ई टेंडर अब रद्द कर दिया है। पंजाब सरकार के लोकल बॉडी विभाग के सेक्रेटरी द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार इस को रद्द करके दोबारा लगाने के लिए लोकल बॉडी विभाग से मंजूरी ली जाए। बता दे कि 20 जनवरी 2026 को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की डबल बेंच द्वारा टेंडर को इस रद्द करने के स्पीकिंग आदेश जारी कर दिए गए थे। इस टेंडर को रद्द करने के लिए लोकल बॉडी विभाग के सेक्रेटरी द्वारा हाई कोर्ट का भी हवाला दिया गया है। हाई कोर्ट की डबल बेंच द्वारा स्पीकिंग ऑर्डर में टेंडर को रद्द करने के लिए कहा गया था किंतु अभी तक हाई कोर्ट द्वारा अपने आदेशों को अपलोड नहीं किया गया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

टेंडर के मामले में कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर ट्रस्ट की ईओ सुरिंदर कुमारी और चीफ इंजीनियर राजीव सेखड़ी सस्पेंड

अमृतसर, 22 जनवरी: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के 52. 80 करोड़ के टेंडर के मामले में कारण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *