Breaking News

नगर निगम एडिश्नल कमिश्नर का तबादला होने पर उनको दिए गए विभागों का हुआ बटवारा

अमृतसर, 12 फरवरी: नगर निगम एडिश्नल कमिश्नर सुरिंदर सिंह का तबादला होने पर उनको दिए गए  विभागों कर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने बटवारा कर दिया है। एडिशनल कमिश्नर के पास 15 विभागों की जिम्मेदारी थी। उनका तबादला होने के बाद नगर निगम कमिश्नर ने 8 विभाग अपने पास रखे हैं जबकि 7 की जिम्मेदारी ज्वाइंट कमिश्नर को दी है। जारी किए गए आदेशों के अनुसार निगम कमिश्नर के पास हेल्थ एंड सेनिटेशन, वाटर सप्लाई नोडल अफसर, अमृत योजना, जनरल ब्रांच, मॉनिटरिंग
पीएमवाई, अर्बन मिशन, मॉनिटरिंग स्मार्ट सिटी और बीआरटीएस है।

आदेशों के अनुसार ऑटो वर्कशॉप, इलेक्शन सेल, पुलिस विंग, ट्रांसफर क्लास-4 कर्मचारी, होम मिनिस्ट्री रिकार्ड प्रोवाइड नोडल अफसर, आईएचआरएमएस, बायोरेमेडिएशन के विभाग ज्वाइंट कमिश्नर जय इंद्र सिंह को दिए गए है। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम अमृतसर जनरल हाउस और बजट की मीटिंग 30 मार्च को: 1 साल बाद होने जा रही मीटिंग

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर, 26 मार्च (राजन): नगर निगम अमृतसर जनरल हाउस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *