Breaking News

हवाई अड्डा अमृतसर से कस्टम विभाग की टीम ने नशीले पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी किया गिरफ्तार

अमृतसर,14 फरवरी:श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अमृतसर से कस्टम विभाग की टीम ने स्पॉट प्रोफाइलिंग और बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान एक यात्री के सामान से 1 किलो 640 ग्राम गांजा बरामद किया।
यह यात्री बैंकॉक से फ्लाइट नंबर एस एल 214 के माध्यम से हवाई अड्डा अमृतसर पहुंचा था। कस्टम अधिकारियों को उसके व्यवहार पर शक हुआ, जिसके बाद सामान की गहन जांच की गई। जांच में बैग के अंदर छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।

कस्टम अधिकारियों ने तुरंत आरोपी यात्री को  गिरफ्तार कर  एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस और कस्टम विभाग अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और यह नेटवर्क कितने समय से सक्रिय था।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस के एनकाउंटर में बदमाश घायल: हत्या सहित 4 मामलों में लंबे समय से थी तलाश

अमृतसर, 10 फरवरी:अमृतसर देहाती पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के एक मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *