
अमृतसर, 20 फरवरी(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने एक परिवार का मुख्यमंत्री हेल्थ स्कीम कार्ड बनवाकर परिवार के एक सदस्य का इलाज मुफ्त शुरू करवाया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्थ स्कीम कार्ड से लोगों के इलाज शुरू हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले किशन लाल के परिवार का हेल्थ स्कीम कार्ड बनवाया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्ड के माध्यम से किसी दुर्घटना में घायल हुए किशन लाल का इलाज अस्पताल में निशुल्क शुरू हो गया है।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों को हर तरह की सहूलते प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि विरोधियों के पास पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार के विरुद्ध कोई भी मुद्दा नहीं है। विरोधी पंजाब के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिसकी यह मिसाल है कि मुख्यमंत्री हेल्थ स्कीम कार्ड बनवाकर अस्पताल में मुफ्त इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्थ स्कीम कार्ड को लेकर विरोधी पंजाब के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी पहले भी पंजाब के लोगों को गुमराह करते आए हैं। अब वह लोगों को गुमराह करने में कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की लोगों के प्रति नियत बिल्कुल साफ है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News