
अमृतसर, 24 फरवरी (राजन): पंजाब सरकार के लोकल बॉडी विभाग के सेक्रेटरी मनजीत सिंह बराड़ ने आदेश जारी करके इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के सात अधिकारियों का तबादला लोकल बॉडी विभाग मुख्य सचिव चंडीगढ़ में कर दिया है। जारी किए गए आदेशों के अनुसार इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर द्वारा रंजीत एवेन्यू सी ब्लॉक स्कीम के अधीन लगाएंगे रीप्लानिंग और ब्यूटीफिकेशन के लगभग 53 करोड़ के टेंडर में कुछ गड़बड़ियां पाई गई थी। जिसके तहत इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर की टेक्निकल टीम के अधिकारी निगरान इंजीनियर सतभूषण सचदेवा, एक्सियन रविंद्र पाल सिंह काहलो,एक्सियन विक्रम सिंह, एसडीओ शुभम पीपेस, एसडीओ मनप्रीत सिंह, एसडीओ सुखरिपन पॉल सिंह, और जे ई मनदीप सिंह को 6 जनवरी 2026 से सस्पेंड कर दिया गया था।
हाई कोर्ट से स्टे लेकर अधिकारियों ने दोबारा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर ज्वाइन कर ली
सस्पेंड हुए ट्रस्ट के 7 अधिकारियों ने माननीय हाई कोर्ट से 13 जनवरी 2026 को स्टे आर्डर लेकर वापस इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर में तैनाती कर ली थी। जारी किए गए आदेशों में कहा गया कि क्योंकि यह मामला इंप्रूवमेंट ट्रस्ट, अमृतसर के लगभग 53 करोड़ के टेंडर में मिली गड़बड़ियों से जुड़ा है। इस मामले में रूल 8 के तहत अधिकारियों/कर्मचारियों को चार्जशीट जारी कर दी गई है और यह मामला अभी जांच में है। इसलिए, नीचे दिए गए अधिकारी/कर्मचारी तुरंत लोकल गवर्नमेंट डिपार्टमेंट के हेड ऑफिस में अपनी हाज़िरी दें ।
इन अधिकारियों को इन ट्रस्ट कार्यालयो से मिलेगी सैलरी
जारी किए गए आदेशों के अनुसार हेड ऑफिस में उनकी मौजूदगी के दौरान, इन अधिकारियों/कर्मचारियों की सैलरी पंजाब की अलग-अलग इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के कार्यालयो से मिलेगी। जिसमें निगरण इंजीनियर सतभूषण सचदेवा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट लुधियाना, एक्सियन रविंद्र पाल सिंह काहलो को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पठानकोट ,एक्सियन विक्रम सिंह को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट होशियारपुर , एसडीओ शुभम पीपेस को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर, एसडीओ मनप्रीत सिंह को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट गुरदासपुर , एसडीओ सुखरिपन पॉल सिंह को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कपूरथला, और जे ई मनदीप सिंह को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट फगवाड़ा से मिलेगी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News