Breaking News

एसजीपीसी का बड़ा एक्शन:ज्ञानी रघबीर सिंह की सेवाएं समाप्त की

अमृतसर, 26 फरवरी:आज आंतरिक समिति की बैठक के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बड़ा एक्शन लेते हुए ज्ञानी रघबीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है। आंतरिक समिति ने निर्णय लिया कि ज्ञानी रघबीर सिंह की सेवाएं समाप्त की जाएं। साथ ही उन्हें हेड ग्रंथी के पद से भी हटा दिया गया है। यह फैसला समिति की बैठक के दौरान लिया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने की।

समिति के फैसले के अनुसार यह बड़ी कार्रवाई ज्ञानी रघबीर सिंह द्वारा नियमों की अनदेखी करने और संस्था की बदनामी करने के चलते की गई है। इस संबंध में उन्हें 72 घंटों के भीतर अपना स्पष्टीकरण और सबूत पेश करने के लिए कहा गया था, लेकिन निर्धारित समय में कोई ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया। प्रधान धामी ने कहा कि एसजीपीसी  सिख मर्यादा और अनुशासन के साथ कोई समझौता नहीं कर सकती और भविष्य में भी संस्था के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) द्वारा सभी सेवाओं से मुक्त किए जाने के बाद पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने फैसले का स्वागत किया है । उन्होंने कहा कि एसजीपीसी की बैठक में वही निर्णय लिया गया, जिसकी आशंका संगत पहले से जता रही थी । 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ गुप्ता ने एसडीएम अलका कालिया के साथ आग लगने वाले बाजार का किया निरीक्षण :कहा पंजाब सरकार पीड़ित परिवारों की हर तरह की सहायता करेगी

विधायक डॉ अजय गुप्ता पीड़ित परिवारों को मिलते हुए। अमृतसर, 29 मई (राजन): रामबाग इलाके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *