Breaking News

हेरोइन सहित सरपंच और उसके दो साथी गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए सरपंच की फोटो। 

अमृतसर, 19 मार्च :पुलिस ने 4 किलो हेरोइन के साथ सरपंच और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है।  इनसे अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। ये तीनों वी आई पी नंबर की स्कॉर्पियो में हेरोइन लेकर जा रहे थे। सरपंच की गिरफ्तारी का खुलासा होते ही उसके AAP नेताओं के साथ फोटो वायरल होने शुरू हो गए। जिनमें अमृतसर के एक हलका इंचार्ज से लेकर स्टेट व नेशनल लेवल के AAP नेता शामिल हैं। हालांकि अभी तक पार्टी की तरफ से इसको लेकर कुछ नहीं कहा गया है।

मेहता थाने के पुलिस अधिकारी के अनुसार वह गांव
मेहता के पास मौजूद थे तो उन्हें सूचना मिली कि कोट
हिरदेराम का रहने वाला लवप्रीत सिंह और सिमरप्रीत सिंह व पत्ती सुंह दी वेरका का बलवंत सिंह नशा बेचने का धंधा करते हैं। उनके पास नाजायज हथियार भी हैं। वह स्कॉर्पियो पर बुट्टर कलां की तरफ से आ रहे हैं। इन्हें कत्थूनंगल जाना है। पुलिस अधिकारी के अनुसार  पुलिस की टीम ने  नाकाबंदी कर ली। इसके बाद वहां स्कॉर्पियो को रोका गया। पुलिस ने जांच की तो स्कॉर्पियो से 4 किलो 300 ग्राम हेरोइन, 30 बोर का पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने हेरोइन, हथियार और स्कॉर्पियो को जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर

अमृतसर, 17 मार्च :नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने अवैध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *