
अमृतसर,26 मार्च :पंजाब पुलिस की वेबसाइट पर किसी केस की एफआईआर डाउनलोड करने पर 80 रुपये फीस लगाने के फैसले को सरकार ने वापस ले लिया है। इस संबंध में सरकार ने पहले जारी नोटिफिकेशन को भी रद्द कर दिया है और नए आदेश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि, अभी यह आदेश पूरी तरह से लागू नहीं हुआ है, क्योंकि अभी भी FIR डाउनलोड करने के लिए ऑनलाइन पेमेंट सांझ केंद्र की वेबसाइट पर दिखाई दे रहा है।

इससे पहले यह मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंच गया था। इस संबंध में वकीलों ने याचिका दायर कर इस फैसले को वापस लेने की मांग की गई थी।
सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि FIR डाउनलोड करने पर फीस लगने का फैसला वापस लिया जाता है। पंजाब सरकार के सुशासन और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के आदेश के अनुसार, अब सांझ पोर्टल से FIR डाउनलोड करने के लिए कोई फीस नहीं लिया जाएगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News