Breaking News

मेयर तथा निगम कमिश्नर की मिलिभगत से केंद्र सरकार द्वारा भेजे 250 करोड़ रुपए के फंड का किया गया दुरूपयोग:  भाजपा पार्षद दल 

भाजपा पार्षद दल की मीटिंग करते हुए भाजपा पार्षद।

अमृतसर, 1 अप्रैल: भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में भाजपा पार्षद दल की एक बैठक भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में हुई, जिसमें अमृतसर नगर निगम द्वारा जबरन पास किए गए बजट और केन्द्र सरकार द्वारा भेजे गए फंड के दुरुपयोग किए जाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में भाजपा पार्षद दल के नेता पार्षद गौरव गिल, उप-नेता पार्षद श्रीमति कृति अरोड़ा, पार्षद अमन ऐरी, पार्षद विकास गिल, पार्षद पति बलदेव राज बग्गा, पार्षद पति राजेश मेहता आदि उपस्थित थे।

समूह पार्षदों ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, जिसमें नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम(एन कैप ), आयुष्मान आरोग्य केन्द्रीय योजना, अमरुत 2, अर्बन प्लैनिंग रिफोर्म्स आदि के तहत मेयर तथा निगम कमिश्नर द्वारा एंटीस्पेशन करके अपनी मर्जी से बिना किसी पार्षद की सहमती से केंद्र सरकार द्वारा उपरोक्त योजनाओं के अंतर्गत भेजे गए फंडों में से लगभग 250 करोड़ रुपए से अधिक के फंडों का दुरुपयोग करके अमृतसर शहरवासियों को गुमराह किया जा रहा है, जिसका भाजपा पार्षद दल ने कल निगम की हुई हाउस की बैठक में जमकर विरोध भी किया था।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी योजना के तहत वार्ड लेवल पर विभिन्न कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की ग्रांट जारी की जा रही है, जिसे मेयर तथा निगम कमिश्नर मिल बांट कर खुर्द्पुर्द कर रहे हैं। आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत खरीदे गए चार कंटेनरों (पोर्टेबल हॉस्पिटल कंटेनर), जिसमें तीन कंटेनर 40,48000 लाख प्रति कंटेनर और एक 40,82,000 रुपए के हिसाब से खरीदा गया है, यह सभी पुराने कंटेनर हैं। इसके तहत 1,62,26000 की घपलेबाजी प्रत्यक्ष रूप से समाने आई है। 

समूह पार्षदों ने कूड़े के प्रबन्धन को लेकर कंपनी को दिए गए ठेके तथा पिछले छे: महीने में कंपनी को किए गए करोड़ों रुपए के भुगतान की घपलेबाजी का भी आरोप लगाया, जो कि केंद्र सरकार द्वारा अमृतसर स्मार्ट सिटी की विभिन्न योजनाओं के तहत भेजे गए थे, की भी केन्द्र सरकार को जांच करने का आग्रह किया।

पार्षद दल ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर नगर निगम अमृतसर के मेयर तथा निगम कमिश्नर द्वारा मिलकर किए जा फंडों के घोटाले की भी जांच करने का आग्रह किया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एसजीपीसी का 1487.41 करोड़ का बजट पास:पिछले साल की तुलना में 100.94 करोड़ अधिक

बजट पेश करते हुए महासचिव सरदार शेर सिंह मंडवाला अमृतसर, 28 मार्च :शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *