Breaking News

कपड़ा व्यापारी पर तेजधार हथियार से हमला

घायल अमित जानकारी देते हुए।

अमृतसर, 12 अप्रैल: मुस्तफाबाद इलाके में दिनदहाड़े एक कपड़ा व्यापारी पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में व्यापारी घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे ‘मदन क्लॉथ हाउस’ के मालिक अमित के साथ हुई। पीड़ित के अनुसार, चार नकाबपोश युवक पहले दुकान के आसपास घूमते रहे और फिर ग्राहक बनकर अंदर दाखिल हो गए।

जैसे ही दुकान में मौजूद अन्य ग्राहक बाहर निकले, युवकों ने अचानक दातर से व्यापारी पर हमला कर दिया। हमले में व्यापारी के सिर और हाथों पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने दावा किया कि हमलावर गल्ले से करीब 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत में केवल हमले का जिक्र है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

दुकानदार ने बताया कि वह पिछले 35 वर्षों से यह कारोबार कर रहे हैं और उनके साथ ऐसी घटना पहली बार हुई है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलवरो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने यात्री से गांजा किया बरामद: बैंकाक की फ्लाइट से आया था यात्री

अमृतसर,8 अप्रैल:श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कस्टम विभाग ने मादक पदार्थ तस्करी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *