
अमृतसर,19 अप्रैल:भारतीय योग संस्थान के अखिल भारतीय अध्यक्ष देसराज जी ने स्वस्थ जीवन जीने के लिए अपनी जीवन शैली में योग को अपनाने और नित्य योग करने की प्रेरणा दी है। वह आज भारतीय योग संस्थान अमृतसर की ओर से योग प्रेरणा शिवर में शामिल होने के लिए अमृतसर आए थे।
स्थानीय बीबीके डीएवी कॉलेज के प्रांगण में आयोजित एकदिवसीय शिवर के दौरान सुबह साधको ने सामूहिक रूप में योग अभ्यास किया , प्राणायाम किया और योग की क्रियायो को समझा।

शिवर का आरंभ देसराज और पंजाब प्रांत के अध्यक्ष कुंदन विरमानी ने दीप प्रज्वलित करके किया। उनके साथ प्रांतीय अधिकारी मनमोहन कपूर , सतीश महाजन और स्थानीय अधिकारी शामिल थे।
अपने संबोधन दौरान श्री देसराज ने स्वस्थ जीवन में योग की भूमिका पर चर्चा की। आध्यात्मिकता के राह पर चलने के लिए तन और मन दोनों का स्वस्थ होना जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए शरीर में वात, पित्त, कफ संतुलन में होना चाहिए, पाचन और निष्कासन सहज होना चाहिए। शरीर के भीतर चलने वाली अनुभूतियां सुख देने वाली हो तो जीवन सुखमय है। स्वस्थ जीवन वाला व्यक्ति ही देववृति का व्यक्ति हो सकता है। लेकिन नैतिकता से दूर आज की भाग दौड़ वाली जिंदगी, गलत खानपान और धन संचय करने की नीति ने मनुष्य के शरीर में रोग पैदा किए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि योग ही स्वस्थ जीवन का सूत्रधार है और भारतीय योग संस्थान लोगों को स्वस्थ जीवन देने के लिए कार्यरत है। स्वस्थ शरीर ही सफल जीवन यात्रा कर सकता है इसलिए स्वस्थ जीवन के लिए अष्टांग योग साधना जरूरी है।
अष्टांग योग साधना मनुष्य के जीवन में सामाजिक अनुशासन, अच्छा अचार व्यवहार, नैतिकता और स्वस्थ शरीर की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने लोगों को प्रेरित किया कि वह स्वस्थ जीवन के लिए नित्य योग करें और नित्य योग करने के लिए नित्य योग केंद्र में जाए । जहां पर सामूहिक रूप में योगाभ्यास किया जाता है और सामूहिक रूप से योग अभ्यास करने वालों पर भगवान का आशीर्वाद बना रहता है।
इससे पहले भजन गायन कर और गायत्री मंत्र का उच्चारण कर प्रोग्राम की शुरुआत की गई।
इस समय स्थानीय इकाई से सुनील कपूर, गिरधारी लाल, प्रमोद सोढ़ी, मोहनलाल और नवीन कुमार व अन्य अधिकारी गण शामिल थे।
शिवर के तीसरे स्तर में देसराज ने अधिकारियों व केंद्र प्रमुखों के साथ एक बैठक की,जिस मे केंद्र और साधकों की गिनती बढ़ाने और अभ्यास में परिपक्वता लाने की चर्चा की गई।
इस अवसर पर संस्थान की तरफ से एक स्टॉल भी लगाया गया था, जहां पर संस्थान की प्रकाशित की हुई योग संबंधी पुस्तके, योग संबंधी सामान व अन्य सामान शामिल था।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News