
अमृतसर, 19 अप्रैल: पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके साथ मौजूद चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, जबकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू करती है घटना देर रात की है, मृतक की पहचान साबू के नाम से हुई है, जो सुल्तानविंड ड्रमा वाले बाजार का रहने वाला था।
घर से समझौता कराने बुलाकर ले गए
मृतक के भाई लखबीर सिंह ने बताया कि कुछ लोग उसके भाई को घर से यह कहकर अपने साथ ले गए थे कि उनकी लड़ाई हो गई है और वह समझौता कराने के लिए जाना है। लेकिन वहां पहुंचते ही हालात अचानक बिगड़ गए और आरोपियों ने गोलियां चला दीं। इस हमले में उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
चार लोगों को गोलियां लगी
मृतक के साथी अजमेर सिंह ने बताया कि घटना रात
11-30 बजे की है। हम पांच लोग थे, वह राजीनामा करवाने के लिए गए थे। हमें नहीं पता था की बात इतनी बढ़ जाएगी। हम पांच लोगों में से चार लोगों को गोली लगी थी। जिसमें दलबीर सिंह की मौत हो गई है और दो लोग सीरियस हॉस्पिटल में हैं। अजमेर ने कहा कि बाजू को छूते हुए गोली निकल गई। हमें दलबीर ने फोन किया था की लड़ाई हुई है। हमने सोचा था मामूली लड़ाई होगी। राजीनामा हो जाएगा, मगर हम जब मौके पर पहुंचे तो दूसरे पक्ष के 6 से 7 लोगों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी।
गोली चलाने वालों पर मामला दर्ज
एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि गोली चलाने वालों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा पुरानी रंजिश के चलते घटना हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने गोली चलाने वालों को नामजद कर लिया है और जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News