
अमृतसर, 23 अप्रैल (राजन): नगर निगम की वित्त एंड ठेका कमेटी की मीटिंग कल 24 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे होने जा रही है। नगर निगम की एजेंडा ब्रांच द्वारा 41 प्रस्ताव का एजेंडा सदस्यों को भेज दिया है। जिसमें अधिकांश प्रस्ताव इन एंटीसिपेशन अप्रूवल ऑफ़ द कमेटी के मंजूर किए गए विकास कार्यों के हैं। नगर निगम के आम आदमी पार्टी की सरकार के हाउस की पिछले सवा साल से मात्र दो ही वित्त एंड ठेका कमेटी की मीटिंग हुई है। अब 24 अप्रैल को तीसरी मीटिंग होने जा रही है।निगम की होने जा रही वित्त एंड ठेका कमेटी की बैठक में करोड़ों के प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी। मीटिंग में 41 विकास के प्रस्तावों के अलावा टेबल एजेंडा को भी मंजूरी मिलेगी।
वित्त एंड ठेका कमेटी के होते हैं 6 सदस्य
नगर निगम की वित्त एंड ठेका कमेटी के कुल 6 सदस्य होते हैं। जिन में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर, नगर निगम कमिश्नर और दो पार्षद सदस्य है। अगर किसी भी प्रस्ताव पर 4 सदस्य मंजूरी दे देते हैं तो उस.प्रस्ताव को मंजूर माना जाता है। वैसे 26 सितंबर को हुई बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा और डिप्टी मेयर अनीता रानी ने भाग नहीं लिया था।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News