Breaking News

AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भाजपा में: कहा- 10 में से 7 सांसद साथ, अशोक मित्तल ने ED छापे के 10वें दिन भाजपा जॉइन की

अमृतसर,24 अप्रैल :आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसद भाजपा में शामिल होंगे। इसका ऐलान पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार शाम को 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने बताया कि राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंदर गुप्ता हमारे साथ हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ संदीप पाठक और अशोक
मित्तल भी मौजूद थे। अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल
यूनिवर्सिटी के चेयरमैन हैं और जालंधर में उनके घर 10 दिन पहले (15 अप्रैल) ED ने छापेमारी की थी। राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल ने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पार्टी जॉइन की। बाकी चार सांसद अभी सामने नहीं आए हैं। स्वाति मालीवाल ने कहा- मैं इटानगर में हूं। शाम को दिल्ली लौटकर बात करूंगी। पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर जिले में एस.आई.आर. के तहत मतदान केंद्रों पर लगाए गए विशेष शिविर

एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक सभी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *