
अमृतसर, 24 अप्रैल :अमृतसर में आज युद्ध जैसे आपातकालीन हालात से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण नागरिक सुरक्षा अभ्यास आयोजित किया । केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार आज रात 8 बजे अमृतसर के रंजीत एवेन्यू स्थित पायटेक्स ग्राउंड में सिविल डिफेंस की ओर से एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की गई।
इस मॉक ड्रिल के तहत रात 8:00 बजे से 8:10 बजे तक (कुल 10 मिनट) रंजीत एवेन्यू क्षेत्र में पूर्ण ब्लैकआउट रहा। इस दौरान बिजली विभाग द्वारा केवल रंजीत एवेन्यू के संबंधित क्षेत्र की लाइटें अस्थायी रूप से बंद की गई ताकि आपातकालीन परिस्थितियों का वास्तविक अभ्यास किया जा सके।
एयर रेड चेतावनी सिग्नल के साथ होगी अभ्यास की शुरुआत

सहायक कमिश्नर (जनरल) प्रगति सेठी तथा अतिरिक्त नियंत्रक सिविल डिफेंस एवं जिला कमांडर मनप्रीत सिंह रंधावा द्वारा दी गई जानकारी अनुसार अभ्यास की शुरुआत एयर रेड चेतावनी सिग्नल के साथ होगी, जो सायरनों के माध्यम से दिया जाएगा। यह संकेत किसी आपातकालीन या युद्ध जैसी स्थिति की चेतावनी का प्रतीक होगा ।
घबराएं नहीं और केवल अनावश्यक लाइटें बंद रखें

अमृतसर के ADC रोहित गुप्ता ने आम जनता से अपील की कि घबराएं नहीं और केवल अनावश्यक लाइटें बंद रखें।अस्पताल, पुलिस, अग्निशमन विभाग और अन्य आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से कार्य करती रहेंगी।ADC रोहित गुप्ता ने पैनिक न करने की अपील की। मॉक ड्रिल के समापन पर ऑल क्लियर सिग्नल के रूप में लगभग दो मिनट तक लगातार तेज सायरन बजा, जो अभ्यास समाप्त होने का संकेत था । इस दौरान आग बुझाने, खोज एवं बचाव कार्य, प्राथमिक चिकित्सा, घायलों की ढुलाई, ट्रैफिक नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन जैसी गतिविधियों का अभ्यास किया गया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News