Breaking News

नगर निगम अधिकारियों ने गुरु नगरी अमृतसर में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पेस्को टीम के साथ समीक्षा बैठक की

अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल।

अमृतसर, 25 अप्रैल : गुरु नगरी पावन शहर अमृतसर में सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा स्वच्छता अभियान को तेज करने के लिए नगर निगम अमृतसर द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों के तहत स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत पेस्को द्वारा तैनात सफाई कर्मियों की टीम के साथ नगर निगम अमृतसर के कमिश्नर  बिक्रमजीत सिंह शेरगिल तथा एडिशनल कमिश्नर जय इंदर सिंह की अगुवाई में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पेस्को टीम का नेतृत्व डी.जी.एम. (एल.जी.बी.) स्क्वाड्रन लीडर दविंदर कौर (सेवानिवृत्त) द्वारा किया गया। उनके साथ नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई की निगरानी कर रहे सुपरवाइजर भूपिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह और रसाल सिंह भी मौजूद थे।

पेस्को टीम द्वारा अपने कार्यों की विस्तृत जानकारी और फीडबैक कमिश्नर और एडिशनल कमिश्नर को प्रस्तुत किया गया। इस दौरान शहर में चल रहे डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, गीले और सूखे कचरे की अलग-अलग छंटाई, सड़कों की सफाई, कचरा प्रबंधन और पुराने कचरे के निपटारे जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा जमीनी स्थिति का जायजा लिया गया।

बैठक में बताया गया कि पेस्को टीम द्वारा प्रतिदिन प्राप्त हो रही शिकायतों की निगरानी कर प्रशासन को समय पर जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। इन शिकायतों में शहर की सफाई, टूटी सड़कों, सीवरेज समस्याओं, गली लाइटों और कचरा प्रबंधन से संबंधित मुद्दे शामिल हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

यह मॉनिटरिंग प्रणाली प्रशासन की “आंख और कान” के रूप में कार्य कर रही है, जो शहर में स्वच्छता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी अभियान के तहत टीम को सरकार द्वारा आधुनिक एआई आधारित उपकरणों से लैस किया गया है, जिससे भविष्य में शिकायतों की ऑटोमैटिक रिपोर्टिंग संभव हो सकेगी। इन उपकरणों की कार्यप्रणाली के बारे में भी अधिकारियों को जानकारी दी गई।

बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, कमिश्नर नगर निगम अमृतसर द्वारा पेस्को टीम के प्रयासों की सराहना की गई तथा टीम द्वारा उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम अमृतसर द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन 

अमृतसर, 21अप्रैल : नगर निगम अमृतसर द्वारा आज कंपनी बाग में स्वच्छता जागरूकता रैली का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *