Breaking News

गगनदीप रंधावा आत्महत्या  केस: 35-दिन बाद भी इंसाफ न मिलने पर परिवार ने कहा ,अब हाईकोर्ट से मांगेंगे इंसाफ

अमृतसर, 26 अप्रैल: आत्महत्या करने वाले वेयरहाउस के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के परिवार ने आज  प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बार फिर इंसाफ की मां दोहराई। परिवार ने आरोप लगाया कि घटना को 35 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक न्याय की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। मृतक की पत्नी उपिंदर कौर ने कहा अब हम हाईकोर्ट का रुख करेंगे।
परिवार का कहना है कि पुलिस ने केवल एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले को सीमित करने की कोशिश की है, जबकि कई अन्य आरोपी अब भी खुले घूम रहे हैं। उन्होंने पुलिस जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरी जांच प्रक्रिया पक्षपातपूर्ण लग रही है और सच्चाई को सामने नहीं लाया जा रहा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मृतक की पत्नी उपिंदर कौर ने कहा, हमें इंसाफ चाहिए। उनका कहना था कि उन्हें मजबूरी में दौबारा मीडिया के सामने आना पड़ा क्योंकि इतने दिनों बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सरकार पर वादे न करने का आरोप लगाया और कहा कि पहले उन्हें आश्वासन दिया गया था कि न्याय मिलेगा, लेकिन अब तक केवल बातें ही हुई हैं।

उपिंदर कौर ने यह भी कहा कि कई राजनीतिक नेता परिवार से मिलने आए थे और मदद का भरोसा दिया था, लेकिन अब एक दो ही है जो जे बात करते है । उन्होंने स्पष्ट कियाकि उनका किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है और उनकी एकमात्र मांग न्याय है ।

उपिंदर कौर ने कहा कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है, क्योंकि अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। सीबीआई जांच और हाईकोर्ट जाने की घोषण परिवार ने अंत मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई से कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते और निष्पक्ष जांच नहीं होती, वे अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और अब हम इस मामले में हाईकोर्ट का रुख करेंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस ने हवाला ऑपरेटरो की जांच की : एक को किया गिरफ्तार

जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर। अमृतसर, 10 जून: पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *