Breaking News

अमृतसर में दर्दनाक सड़क हादसे में , पति-पत्नी औरबेटी की मौत

मृतकों की फाइल फोटो।

अमृतसर, 26 अप्रैल : मेहता रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई। यह हादसा गांव घनश्यामपुर और तनेल के बीच उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार परिवार को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार, कस्बा घुमाण के नजदीकी गांव बलड़वाल निवासी रेशम सिंह अपनी पत्नी सीमा और बेटी कवलदीप कौर के साथ एक्टिवा पर सवार होकर गांव भट्टी अपने रिश्तेदारों के पास जा रहे थे। जैसे ही वे मेहता रोड पर पहुंचे, मेहता की ओर से आ रही काले रंग की तेज रफ्तार हुंडई क्रेटा कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

मौके पर एक की मौत, दो गंभीर घायल

टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेशम सिंह की मौके पर ही
मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची सड़क सुरक्षा बल और थाना मेहता की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत बटाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान दो की मौत

अस्पताल में इलाज के दौरान सीमा और कवलदीप कौर ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह एक ही.परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परे इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में AAP ने निकाला मार्च: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर जताई खुशी; विधायक डॉ अजय गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ हॉल गेट पर किया प्रदर्शन

अमृतसर, 25 जुलाई:दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय तक चले छात्र आंदोलन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *