Breaking News

जिले की मंडियों में गेहूं की निर्बाध खरीद जारी; बीती शाम तक विभिन्न एजेंसियों द्वारा 4,64,947 मीट्रिक टन की खरीद : डिप्टी कमिश्नर

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह।

अमृतसर, 27 अप्रैल:पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत जिला अमृतसर की मंडियों में गेहूं की खरीद निर्बाध रूप से जारी है। बीती शाम तक जिले की विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा 4,64,947 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि बीती शाम तक जिले की मंडियों में 4,95,426 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हुई थी, जिसमें से 4,64,947 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है।

उन्होंने बताया कि खरीदे गए गेहूं में से पनग्रेन ने 1,59,463 मीट्रिक टन,मार्कफेड ने 1,10,698 मीट्रिक टन, पनसप ने 1,01,772 मीट्रिक टन, पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन ने 70,162 मीट्रिक टन तथा एफसीआई ने 17,138 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। इसके अतिरिक्त 5,714 मीट्रिक टन गेहूं व्यापारियों द्वारा खरीदा गया है।

किसानों को 1,034.72 करोड़ रुपये की राशि का साथ-साथ भुगतान

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि किसानों को खरीदे गए गेहूं का भुगतान भी साथ-साथ किया जा रहा है और बीती शाम तक 1,034.72 करोड़ रुपये की राशि किसानों के बैंक खातों में जमा करवाई जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि मंडियों में गेहूं की खरीद के साथ-साथ उसकी लिफ्टिंग में भी तेजी लाई गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार जिले की सभी मंडियों में गेहूं की निर्बाध खरीद सुनिश्चित की जा रही है और किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में AAP ने निकाला मार्च: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर जताई खुशी; विधायक डॉ अजय गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ हॉल गेट पर किया प्रदर्शन

अमृतसर, 25 जुलाई:दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय तक चले छात्र आंदोलन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *