
अमृतसर,27 अप्रैल:पंजाब में लोगों को 3 दिन और बिजली कट झेलने होंगे।चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि एक मई से बिजली की शॉर्टेज नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि पिछले सालों के मुकाबले मई-जून जैसी डिमांड अप्रैल में ही बढ़ गई, इस वजह से अचानक बिजली की कमी हुई। इस वजह से शोर ज्यादा मच रहा है। मगर, जल्द इस दूर करने के लिए सारे प्लांट फंक्शनल किए जा रहे हैं।
वहीं इंडस्ट्री को ओपन मार्केट से बिजली खरीदने की छूट दी जा रही है। मंत्री की बातों से यह भी खुलासा हुआ कि अभी तक पंजाब के थर्मल प्लांटों की रिपेयर भी पेंडिंग है क्योंकि उसके लिए सरकार ने 25 मई तक का टाइम सेट किया था। वहीं एक थर्मल प्लांट बाढ़ के बाद से ही बंद पड़ा है। ऐसे में बिजली शॉर्टेज को लेकर सरकार की प्लानिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं।
इस दौरान मंत्री संजीव अरोड़ा से पत्रकारों ने पूछा कि उनकी भी 7 सांसदों की तरह AAP छोड़ने की चर्चा है। इस पर अरोड़ा ने कहा कि मैं पंजाब सरकार का मंत्री हूं। मेरी 6-8 महीने से राघव चड्ढा से बात नहीं हुई है। मैं कैबिनेट मंत्री के तौर पर ही बात कर रहा हूं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News