
अमृतसर,27 अप्रैल: पंजाब सरकार द्वारा 15 दिसंबर 2025 को पंजाब यूनिफाइड बिल्डिंग रूल्स का नोटिफिकेशन जारी किया था। इस नोटिफिकेशन के अनुसार बिल्डिंग का नक्शा मंजूर करने में काफी सहूलत दी गई थी। जिससे नक्शा मंजूर करवाए बिना बन चुकी बिल्डिंगो और नया नक्शा मंजूर करवाने में लोगों को काफी राहत दी गई थी। इससे पंजाब सरकार को भी करोड़ों रुपए एकत्रित हो जानी थे। अब सरकार द्वारा पंजाब यूनिफाइड बिल्डिंग रूल्स 2025 के नोटिफिकेशन को वापस ले लिया है। अब 2021 वाले बिल्डिंग रूल्स और 2018 वाले म्युनिसिपल उप नियम दोबारा लागू हो गए हैं। इस नोटिफिकेशन के रद्द होने पर लोगों द्वारा बिना नक्शा मंजूर करवाए बन चुकी कमर्शियल बिल्डिंगे और नई बिल्डिंग बनवाने के लिए बिल्डिंग रूल 2025 में दी गई राहत की आश टूट गई है।
वॉल्ड सिटी में बनी बिल्डिंगों के मालिकों पर भी पड़ेगा असर
पंजाब यूनिफाइड बिल्डिंग रूल्स 2025 के अनुसार अमृतसर वॉल्ड सिटी में बन चुके अधिकांश अवैध होटलो को भी कंपाउंड किया जा सकता था। अब नोटिफिकेशन रद्द होने से इन होटलो पर भी असर पड़ेगा।
जारी नोटिफिकेशन की कॉपी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News