Breaking News

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ती  तीनों पंचायतो के शेष रहते विकास कार्य आने वाले दिनों में शुरू करवाए जाए :विधायक डॉ अजय गुप्ता

विधायक डॉ अजय गुप्ता  और डिप्टी कमिश्नर
दलविंदरजीत सिंह अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए।

अमृतसर,28 अप्रैल(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह और अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ती पंचायत मूलेचक्क के सरपंच हरजीत सिंह, पंचायत कीर्तन गढ़ के सरपंच सुखदेव  सिंह और पंचायत थांडे के सरपंच लखबीर सिंह मौजूद थे। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि हल्के में पड़ती तीनों पंचायतो के शेष रहते विकास कार्य आने वाले दिनों में शुरू करवाए जाएं।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि इन पंचायतो के शेष रहते विकास कार्यों के पहले से ही एस्टीमेट तैयार कर लिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि इन विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि तीनों पंचायतो के विकास कार्यों में कोई भी कमी नहीं रहने दी जाए। उन्होंने कहा कि विशेष कर शेष रहती सभी सड़कों का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवा दिया जाए।

विधायक डॉ अजय गुप्ता  और डिप्टी कमिश्नर
दलविंदरजीत सिंह अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने बीडीपीओ और अन्य अधिकारियों से शेष रहते सभी विकास कार्यों के संबंधी विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करके कार्यों को अधिकारी शुरू करवाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आने वाले दिनों में रिव्यू मीटिंग की जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब में 9 नगर निगमो के चुनाव होने जा रहे

अमृतसर, 27 अप्रैल :पंजाब में नगर निगमो के चुनाव होने जा रहे हैं  l चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *