नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 मई

अमृतसर, 13 मई : पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा राज्य में 8 नगर निगमों, 76 नगर कौंसिलों और 21 नगर पंचायतों (कुल 105) के सदस्यों के चुनाव करवाने हेतु आम चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसके तहत 26 मई 2026 को जिला अमृतसर की 3 नगर कौंसिलों जंडियाला गुरु, मजीठा, रमदास तथा 2 नगर पंचायतों अजनाला और रैईया के चुनाव भी करवाए जाएंगे। इन 3 नगर कौंसिलों और 2 नगर पंचायतों के कुल 67 वार्ड हैं, जिनके लिए 78 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन चुनावों में कुल 65381 मतदाता भाग लेंगे, जिनमें 33495 पुरुष मतदाता, 31879 महिला मतदाता तथा 7 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।
जिला अमृतसर की जिन 5 नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों में चुनाव हो रहे हैं, उनके वार्डों, पोलिंग स्टेशनों और मतदाताओं संबंधी जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि नगर कौंसिल जंडियाला गुरु में कुल 15 वार्ड हैं तथा चुनावों के लिए 26 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि नगर कौंसिल जंडियाला गुरु में कुल 21180 मतदाता हैं, जिनमें 11037 पुरुष मतदाता, 10140 महिला मतदाता तथा 3 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि नगर कौंसिल मजीठा में कुल 13 वार्ड हैं तथा चुनावों के लिए 13 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। नगर कौंसिल मजीठा में कुल 13319 मतदाता हैं, जिनमें 6585 पुरुष मतदाता तथा 6734 महिला मतदाता शामिल हैं।
नगर कौंसिल रमदास में कुल 11 वार्ड हैं तथा चुनावों के लिए 11 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। नगर कौंसिल रमदास में कुल 4331 मतदाता हैं, जिनमें 2316 पुरुष मतदाता तथा 2015 महिला मतदाता शामिल हैं।
नगर पंचायत अजनाला में कुल 15 वार्ड हैं तथा चुनावों के लिए 15 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। नगर पंचायत अजनाला में कुल 15320 मतदाता हैं, जिनमें 7767 पुरुष मतदाता, 7551 महिला मतदाता तथा 2 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।
नगर पंचायत रैईया में कुल 13 वार्ड हैं तथा चुनावों के लिए 13 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। नगर पंचायत रैया में कुल 11231 मतदाता हैं, जिनमें 5790 पुरुष मतदाता, 5439 महिला मतदाता तथा 2 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार इन चुनावों के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 13.05.2026 (बुधवार) को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शुरू हो गई है तथा नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 16.05.2026 (शनिवार) होगी। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 18.05.2026 (सोमवार) को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 19.05.2026 (मंगलवार) दोपहर 3:00 बजे तक है।
जिला चुनाव अधिकारी ने आगे बताया कि नगर कौंसिल चुनाव 26.05.2026 (मंगलवार) को सुबह 08:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक करवाए जाएंगे। चुनावों के बाद मतगणना 29.05.2026 (शुक्रवार) को स्थापित मतगणना केंद्रों में की जाएगी। जिला चुनाव अधिकारी श्री दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत जिला प्रशासन द्वारा चुनावों को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने हेतु सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News