Breaking News

अमृतसर में बकाया चालानों वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई : ब्लैकलिस्ट किए गए वाहन होंगे जब्त

आर.टी.ए. अमृतसर हितेश कुमार। 

अमृतसर, 13 मई (राजन):पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा जारी निर्देशों की पालना करते हुए परिवहन विभाग ने जानकारी दी है कि जिले में पंजीकृत कई वाहनों को सरकारी बकाया राशि जमा न करवाने के कारण ब्लैकलिस्ट किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आर.टी.ए. अमृतसर हितेश कुमार ने बताया कि ऐसे ब्लैकलिस्ट किए गए वाहनों के सभी पंजीकृत मालिकों तथा उन डिफॉल्टरों, जिनके विरुद्ध रिकवरी संबंधी कार्यवाही लंबित है, को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने बकाया/चालान तुरंत जमा करवाएं तथा संबंधित अधिकारियों के साथ अपने मामलों को बिना किसी देरी के नियमित करवाएं।

आर.टी.ए. अमृतसर हितेश कुमार ने बताया कि जिला अमृतसर में पुलिस विभाग और परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान सड़कों पर चलते पाए जाने वाले किसी भी ब्लैकलिस्ट किए गए वाहन को मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के संबंधित प्रावधानों तथा इसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के तहत जब्त किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि ब्लैकलिस्ट किए गए वाहनों तथा बकाया रिकवरी डिफॉल्टरों की सूची क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आर.टी.ओ.) अमृतसर के कार्यालय में उपलब्ध है। सभी संबंधित वाहन मालिकों को सलाह दी गई है कि वे अपने वाहनों की स्थिति की पुष्टि करें तथा कानूनी कार्रवाई और वाहन जब्ती से बचने के लिए तुरंत अनुपालन सुनिश्चित करें।

आर.टी.ए. अमृतसर ने बताया कि निम्नलिखित वाहन ब्लैकलिस्ट किए गए हैं, जिनका विवरण इस प्रकार है:-

PB46M8326, RJ14PF9650, AR01W5900, AR208538, PB05AN3511, PB2209853, PB02EH6014, RJ27PC1099, PB02E50285, PB05AB6528, RJ20EA1359, MP44ZC9557, AR01V0555, PB02EG4351, HP12C2515, PB02CR8382, NL0780566, UP31BT7097, RJ07PB3477, MP44ZD7999, PB02DF2566, NL0787077, UP80FT5474, PB0603427, UK30PA3070, AR01V0555, JKD2CX0957, HR55N7710, AR01U5515, AR01W0999, PB06J2227, RJ07GF1872, RJ13BB4751, PB11CB2803, PB02DT5795, PB02EC4352, PB04AC2339, PB08BN5142, PB13BA6143, PB02CR8044, NL0787077, PB05AQ9690, PB06BE1353, PB06BC0987, PB02DH9798, PB02DT5375, PB02EY1953, PB02BA9629, PB02BK9444, PB02AJ6641, PB02CR8767, PB02BC8767, PB02BC9877, PB07AS9885, PB016785, PB02CR6043, PB05J9906, PB02BV5628, PB02DF4350, PB10EH8228, PB05AB1290, PB02AL5494, PB46M9092, PB23E8517, PB02EA9025, JK03H8843, JK03E8843, PB05AL9557, PB10HZ8791, HP12K8491, JK02BK1747, PB09H9315, PB08FG0709, HR646736, PB02BR9778, PB02DF4757, UP81CT9018, PB02EM6875, PB05AQ8174, RJ37GA2557, RJ19GC4239, RJ19GD7787, RJ04GC2827, PB22F9038, PB08BB5000, PB29R7804, PB03V0943, PB01A0684, RJ32GB6069, PB08ED3187, PB08ED3149, PB02BQ9356, PB02CR7606, PB02EK0846, HR67B4349, PB10HW7597, PB05Q9683, PB08EJ0463, RJ31GB2733, PB02EF4009, PB05AL7981, RJ42GA2919, PB02CC7819, PB06AT5050, RJ07GD7875, HR31GB2825, CG04NT7620, PB02EP8111, PB02BQ9356, PB13BC2627, PB02EH6378, PB02CR6536, PB02BV7507, RJ31GC4381, AR209171, HE38AB8888, UP40AT5418, DD01L9084, PB02DU2739, RJ31GB5581, UP17AT0688, HR38AC4437, PB03BJ9081, PB14AB8882, JK05E9050, UP22AT0442, PB46M7036, PB06BA6067, RJ50GA5883, RJ14PD1882।

उन्होंने वाहन मालिकों से अपील की कि वे अपने वाहनों के लंबित चालानों की कंपाउंडिंग फीस जल्द से जल्द जमा करवाएं, अन्यथा मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार उनके वाहन जब्त कर लिए जाएंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल चीमा

अमृतसर, 12 मई (राजन):श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को बड़े स्तर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *