Breaking News

अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, महिला की मौत: 3 मंजिला घर में आग लगी ; दूसरी महिला की हालत गंभीर

अमृतसर ,21 मई :अंनगढ़ क्षेत्र में आज दोपहर 3 मंजिला घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद पूरे घर को आग लग गई। जिसमें झुलसकर सुमन नाम की महिला की मौत हो गई जबकि गुरप्रीत की हालत गंभीर बनी हुई है। यह धमाका इतना तेज था कि घर की छत और दीवारों पर दरारें पड़ गईं। खिड़कियों के सारे शीशे टूट गए। आसपास के घरों में भी दीवारें हिल गईं। धमाके का पता चलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

एसीपी सुरिंदरपाल सिंह ने कहा कि 2 फायर टेंडरों की मदद से करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद अंदर झुलसी महिलाओं को बाहर निकाला गया। जिस वक्त.धमाका हुआ, घर में 7-8 लोग थे, बाकियों ने घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई।
इस 3 मंजिला घर के फर्स्ट फ्लोर पर पटाखे बनाने का काम होता था। इसके लिए वहां विस्फोटक जमा करके रखा गया था। जिसने अचानक आग पकड़ ली और धमाका हो गया।

मौके पर पहुंचे एडीसीपी विशालजीत सिंह ने कहा कि अनगढ़ इलाके का यह घर अशोक कुमार लदद्द का है। उन्होंने अपने घर में पटाखे स्टोर किए थे। इन्हीं पटाखों ने आग पकड़ ली। इससे आग फैल गई। केस दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस ने हेरोइन और हथियारों सहित एक आरोपी किया गिरफ्तार

अमृतसर, 18 मई : पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *