Breaking News

शक्ति नगर पार्क की पानी की बड़ी टंकी खस्ता हालत होने पर नगर निगम ने पार्क को करवाया बंद :टंकी को हटाने के बाद पार्क को खोल दिया जाएगा : विधायक डॉ गुप्ता

पार्क को बंद करवा कर नोटिस बोर्ड लगवाते हुए नगर निगम एसडीओ गुरप्रीत सिंह और पुलिस अधिकारी।

अमृतसर, 25 मई : शक्ति नगर पार्क की पानी की बड़ी टंकी खस्ता हालत में होने पर नगर निगम ने फिलहाल पार्क को बंद करवा दिया है। केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि पार्क की टंकी का निर्माण लगभग 50 वर्ष पहले किया गया था। इस वक्त पानी की टंकी खस्ता हालत में है। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि टंकी खस्ता हालत में होने के कारण टंकी की ऊपर की बड़ी-बड़ी स्लैब नीचे गिर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों इस  पार्क का वह खुद भी निरीक्षण कर चुके हैं।किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना घटे, पुलिस अधिकारियों और नगर निगम अधिकारियों के सर्वे के उपरांत इस पार्क को फिलहाल  बंद कर दिया गया है।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि नगर निगम द्वारा इस पानी की टंकी को हटाने के लिए शॉर्ट टर्म टेंडर नोटिस लगाया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मैकेनिकल ढंग से इस टंकी को पूरी तरह से हटा दिया जाएगा। गत रात्रि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से एसीपी सुरेंद्र सिंह, थाना डी डिवीजन  के प्रभारी और नगर निगम के अधिकारियों ने शक्ति नगर पार्क का दौरा किया। अधिकारियों ने पार्क के आसपास रहने वाले  लोगों से बातचीत करके रात को ही पार्क को बंद कर दिया गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नोवेल्टी स्वीट्स में भीषण आग: कई मीटर तक फैला धुएं का गुबार

अमृतसर, 2 जून : ईस्ट मोहन नगर 100 फीट रोड स्थित नोवेल्टी स्वीट्स में आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *